मकर संक्रांति से कुछ घंटे पहले लोहड़ी पर बन रहे नवपंचम राजयोग से तुला राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। सूर्य नारायण, मंगल और वरूण की कृपा से रूके काम पूरे होंगे, जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा का योग, लेकिन यह सुखद, लाभकारी रहेगी। नौकरी में नया अवसर और साझे के बिजनेस में लाभ का संकेत है। घर में सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे। इस समय लव पार्टनर के साथ पिकनिक, पार्टी में जाने के योग बनेंगे। बाहर जा सकते हैं, घर में लग्जरी आइटम आ सकता है।