सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है और लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। छात्रों को परीक्षा में शानदार रिजल्ट मिलने की संभावना है। इस समय गजलक्ष्मी राजयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। अब तक जिस कार्य में आपको बाधा आ रही थी, अब वो दूर हो जाएगी और काम पूरा होगा। आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप व्यापारी हैं तो गजलक्ष्मी राजयोग के समय आपको नई डील मिलने की संभावना है। इससे बड़े मुनाफे के योग बन रहे हैं।