6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Number 5 Numerology Tips : अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं अंक 5 वाले लोग, इस गुण के कारण हर काम में मिलती है सफलता

(Numerology tips for mulank 5) पत्रिका.कॉम के इस लेख एस्ट्रोलॉजिस्ट एंड न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं कैसे होते हैं अंक 5 वाले लोग, किस क्षेत्र में मिलती है इन्हें तरक्की...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 25, 2023

mulank_five_quality_and_career.jpg

(Numerology tips for mulank 5) अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के गुण, स्वभाव, आदतें यहां तक कि भविष्य का आसानी सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको अपना मूलांक सही तौर पर पता होना चाहिए। अगर आप किसी भी महीने में 5, 14 और 23 तारीख को जन्में हैं, तो आपका मूलांक 5 माना जाता है। मूलांक 5 वाले बेहद आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। (Numerology tips for mulank 5) अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से माना गया है। जबकि ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। (Numerology tips for mulank 5) पत्रिका.कॉम के इस लेख एस्ट्रोलॉजिस्ट एंड न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं कैसे होते हैं अंक 5 वाले लोग, किस क्षेत्र में मिलती है इन्हें तरक्की...

यहां जानें कैसे मूलांक 5 वालों की खूबियां (Numerology tips for mulank 5)

(Numerology tips for mulank 5) अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 5 के लोग बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये वाणी के द्वारा लोगों को बातों ही बातों में अपना बना लेते हैं। इस अंक का स्वामी ग्रह बुध है और यह एक शांत एवं सौम्य प्रवृत्ति का ग्रह है। इस ग्रह का सबसे महत्वपूर्ण गुण है कि यह अन्य ग्रहों को ग्रहण करता है और उसी के अनुरूप जातक को फल देता है। बुध के इस व्यवहार को 5 अंक वाले लोगों में भी देखा जाता है। ये लोग बहुत ही आत्मविश्वास से भरे होते हैं। बुध ग्रह में ज्ञान एवं विवेक जैसे गुण समाहित होते हैं, इसलिए इनका दिमाग अन्य लोगों से तेज होता है।

(Numerology tips for mulank 5) कहा जा सकता है कि ये लोग मिट्टी को भी छू लें तो वह सोना बन जाती है। इनमें चतुराई भी बहुत अधिक होती है। इसीलिए इनका नुकसान कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। यह भीड़ से हटकर रहना पसंद करते हैं और इनमें किसी भी काम को अलग ढंग से करने की अनूठी क्षमता होती है। यही कारण है कि इनके खाते हमेशा प्रशंसा से भरे रहते हैं। (Numerology tips for mulank 5) ये लोग जिस काम को भी हाथ में लेते हैं उसे सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। सबसे बड़ी विशेषता यह कि ये किसी भी किमत पर हिम्मत नहीं हारते।

ये भी पढ़ें:प्रेम के मामले में बेहद गंभीर होते हैं तुला राशि के लोग, आप भी जानें अपनी राशि के अनुसार अपनी खासियत'

ये भी पढ़ें: Numerology Tips: मूलांक 3 : बृहस्पति बनाते हैं आपके बिगड़े काम, हमेशा बनाए रखते हैं अपना आशीर्वाद

होती है तुरंत और सही फैसले लेने की क्षमता (Numerology tips for mulank 5)
मूलांक 5 के लोग किसी भी चीज को लेकर बहुत जल्दी फैसला ले सकते हैं। वह भी ऐसा कि उसे बेजोड़ फैसला कह सकते हैं। वे हर परिस्थिति में अपने आपको ढाल लेते हैं। इनके इन्हीं गुणों के कारण इन्हें समाज में खूब सम्मान मिलता है। इनके दोस्त भी बहुत होते हैं। (Numerology tips for mulank 5) इस अंक के लोगों को घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये लोग कभी भी किसी भी समय घूमने की तैयारी कर लेते हैं। बुध की कृपा से ये लोग यात्रा से भी विशेष लाभ प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें:Important dates of February Month: जया एकादशी से होगी फरवरी की शुरुआत, यहां जानें फरवरी में कब है कौन सा व्रत और त्योहार

ये भी पढ़ें:बेहद चतुर होते हैं मेष राशि के लोग, आप भी जानें अपनी राशि के अनुसार कैसे हैं आप!

गणेश जी की कृपा से होते हैं बेहद बुद्धिमान (Numerology tips for mulank 5)
(Numerology tips for mulank 5) मूलांक 5 के लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। अपनी बुद्धि और विवेक से ये लोग खूब पैसा कमाते हैं। मूलांक 5 के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन्हें अपने जीवन में कभी भी धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं। (Numerology tips for mulank 5)ये लोग अपने सारे काम बहुत ही सोच समझकर दिमाग से करते हैं। यही कारण है कि इन्हें सारे कामों में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें:सपने में दिख रहे हैं रुपए-पैसे या सिक्के तो हो जाएं सावधान, यहां पढ़ें कब शुभ होता है पैसा दिखना

ये भी पढ़ें:अगर आपका जन्म भी फरवरी में हुआ है, तो यहां पढ़ें अपने पर्सनलिटी के राज और किस क्षेत्र में बना सकते हैं कॅरियर

ये कमियां कभी-कभी बन जाती हैं परेशानी (Numerology tips for mulank 5)
(Numerology tips for mulank 5)अंक 5 वाले भले ही बुद्धि और विवेक के धनी होते हैं, लेकिन इनमें कुछ कमियां भी होती हैं। इनकी सबसे बड़ी कमी होती है कि इनमें धैर्य नहीं होता। इन्हें हर काम का रिजल्ट तुरंत चाहिए। इनमें खुद को बदलने की जगह दूसरों को बदलने की मानसिकता होती है। जो कभी न कभी मुश्किल बन सकती है। कभी-कभी इनका आत्मविश्वास अभिमान में बदल जाता है। (Numerology tips for mulank 5) इससे उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह की लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरे लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने और खुद को उनके साथ सेटल करने में भी इन्हें समय लगता है। ये महत्वकांक्षी भी बहुत होते हैं। इनका यह व्यवहार भी इनके जीवन पर नेगेटिव इफेक्ट दिखाता है।


ये भी पढ़ें:Masik Rashifal: मेष राशि वाले बनाएंगे अपनी पहचान, तो तुला राशि को रहना होगा सतर्क, पढ़ें कैसा रहने वाला आपकी राशि के लिए फरवरी का महीना

ये भी पढ़ें:Vasant Panchami puja: इस बार बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा में जरूर रख लें ये चीजें, राहु नहीं करेगा परेशान

इन क्षेत्रों में बनाएं कॅरियर (Numerology tips for mulank 5)
यह अंक बुध का अंक माना जाता है और बुध ग्रह बुद्धि के देवता गणपति से संबंधित है। इस मूलांक के जातकों में मित्रता करने की विशेष कला होती है, ये किसी को भी तुरंत अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इसलिए इन्हें बीमा, व्यापार, लेखन, शिक्षा तथा सेल्स में कॅरियर की राहें तलाशनी चाहिएं। विशेष तौर पर कहा जाए, तो ये लोग बहुत अच्छे सेल्स मैनेजर हो सकते हैं या फिर सेल्स प्रतिनिधि। (Numerology tips for mulank 5) सेल्स के लिए तो इनके बारे यह मुहावरा कि 'गंजे को कंघी बेच देना' बहुत सटीक बैठता है। सेल्स के बारे में तो इनका कोई जोड़ नहीं होता।

ये भी पढ़ें:Ganesh Jayanti: गणेश जयंती आज, गणेशा के जन्मदिन पर जरूर करें ये काम आपको मिलेगी सुख-समृद्धि, धन-धान्य से भरा रहेगा आपका घर

ये भी पढ़ें: Grah gochar in February: फरवरी में 3 बड़े ग्रह गोचर, एक ग्रह होगा अस्त यहां पढ़ें ग्रह गोचर की पूरी जानकारी

ये हैं लकी नंबर (Numerology tips for mulank 5)
अंक 5 वालों की सबसे ज्यादा 5 अंक वालों से ही बनती है। लेकिन अंक 1, 3, 4, 5, 7 और 8 भी इनके मित्र अंक ही होते हैं। जबकि अंक 2, 6 और 9 अंक वालों से इनकी बिलकुल भी पटरी नहीं खाती।

करना चाहिए ये उपाय (Numerology tips for mulank 5)
अंक 5 वालों का संबंध बुध ग्रह से होता है। यह हरे रंग का ग्रह है। इसलिए आपको अपने जीवन में अधिक से अधिक हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए । आपको काला, कॉफी ब्राउन और सभी गहरे रंगों की वस्तुओं से बचना चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से भी आपको लाभ होगा।