
जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में आपकी राशि आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का राज खोल देती है। वैसे ही अंकशास्त्र में भी आपकी किस्मत, भविष्य और कॅरियर की हर जानकारी मौजूद होती है। एक्सपर्ट आपके मूलांक से ही बता देते हैं कि आपमें क्या कमियां हैं और आपकी कौन सी खूबी आपको आकर्षक बनाती है। एस्ट्रालॉजिस्ट और न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता पत्रिका.कॉम में आज बता रही हैं मूलांक 7 वाले लोगों की खूबियां और कमियां। साथ ही यह भी इन्हें ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे ये कॅरियर में तरक्की पा सकें और भविष्य में आने वाली मुश्किलों को कम कर सकें...
यहां जानें अपनी खूबियां
- मूलांक 7 वाले लोग दृढ़ निश्चयी होते हैं।
- इनमें एक साथ एक से अधिक काम करने की क्षमता होती है।
- मूलांक 7 के लोग यदि व्यापार करते हैं, तो सफलता के चरम पर पहुंच जाते हैं।
- हालांकि ये नौकरी में भी ऊंचे पद पर पहुंचते हैं। यदि राजनीति करते हैं, तो ये लोग अच्छे राजनेता बनकर उभरते हैं।
- मूलांक 7 वाले बच्चे तो खुद भाग्यशाली होते ही है। इसके अलावा जिस परिवार में जन्म लेते हैं। उस परिवार की भी किस्मत चमका देते है।
- अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 7 के बच्चों के जन्म लेते ही परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बेहतर होती जाती है।
- घर में सुख समृद्धि और धन दौलत बढऩे लगता है। इन बच्चों को परिवार का बहुत प्यार मिलता है।
- मूलांक 7 के लोग बहुत ही साफ दिल के होते हैं।
- स्वभाव बहुत ही सरल और अच्छा होता है। इसीलिए ये लोग बहुत जल्द ही लोगों के प्रिय बन जाते हैं।
- समाज में ये लोग अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।
- कई बार छोटी बातें भी इन्हें दुखी कर देती हैं।
- प्यार के मामले में इनका भाग्य इनके साथ नहीं होता है।
- इस कारण इनके प्यार और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
- अपनी भावनाओं को हर किसी के सामने ठीक से न कह पाने के कारण इनके दोस्तों की संख्या कम होती है।
- इस मूलांक के लोग अपनी बात सबके सामने दृढ़ता से कहने में हिचकते नहीं हैं।
- हालांकि इसके कारण कई बार लोग इनकी बात का बुरा मान जाते हैं।
- ये लोग हमेशा पहले अपने बारे में सोचते हैं।
- छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लेना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है।
शुभ रंग और अंक और दिन
- जिन लोगों का मूलांक 7 होता है, उनके लिए 7, 16 और 25 तारीख शुभ रहते हैं। इनके लिए रविवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं। किसी भी काम की शुरुआत यदि इन तारीखों और वारों में की जाए, तो विशेष सफलता मिलती है।
- रंगों की बात करें तो इनके लिए हल्का पीला व लाल रंग अनुकूल होता है। यदि ये लोग अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग इन रंगों से करते है तो भाग्य भी इनका साथ देता है। अपने आस-पास के वातावरण को इन रंगों से सराबोर रखना शुभ फलदायी होता है।
हनुमान जी खोलते हैं उन्नति के द्वार
मूलांक 7 के लोगों को हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। हनुमान जी की उपासना इन्हें विशेष फल देने वाला होती है।
- इनकी शरण में जाने से सभी अड़चनें दूर होने लगती हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान-सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी। - अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार स्थापित करने के लिए 'ऊं गं गणपतये नमो नम:Ó मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आप उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।
- इनके लिए मूलांक 1,2 3 5 7 और 9 वाले व्यक्ति सच्चे मित्र हो सकते हैं।
- ये लोग दोस्त कम बनाते हैं लेकिन दोस्ती निभाने का पूरा जज्बा रखते हैं।
- ये किस्मत के काफी धनी होते हैं। इस कारण इन्हें आर्थिक व अन्य समस्याओं का सामना पूरे जीवन में कम करना पड़ता है।
सलाह- तनाव नहीं लेना चाहिए
- पेट की बीमारी से हमेशा परेशान रहते हैं। अधिक तनाव से मस्तिष्क संबंधी बीमारी पीछे लग सकती है। इसके कारण बीपी कम या ज्यादा होना, त्वचा रोग, नजऱ कमजोर होना आदि रोग जकड़ सकते हैं।
- स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से मूलांक 7 वाले शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं।
वैवाहिक जीवन में रहता है तनाव
- मूलांक 7 वालों का वैवाहिक जीवन समस्याओं से भरा हुआ होता है।
- इनका शादीशुदा जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है।
- ये अपने मन की भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त करने में असमर्थ होते हैं, इसलिए इन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
तेज बुद्धि बनाती है धनी
- ये तेज बुद्धि के धनी होते हैं और इससे ही खूब धन कमाते हैं।
- ये लोग अच्छे लेखक, डॉक्टर, जज, ज्योतिषी और सरकारी अधिकारी बन सकते हैं।
- कल्पना-शक्ति और अपनी अभिव्यक्ति को कुशलता पूर्वक अभिव्यक्त करने के कारण लेखक, दार्शनिक आध्यात्मिक गुरु तथा कवि के रूप में अधिक सफल पाते हैं।
- इसके अलावा अध्यापक, न्यायाधीश सलाहकार तथा गाइड आदि के रूप में भी ये कार्य करने वाले होते हैं।
- इन्हें यात्रा करना अच्छा लगता है इसलिए ये मार्केटिंग के कार्य में खूब सफल होते हैं।
Updated on:
27 Jan 2023 12:40 pm
Published on:
27 Jan 2023 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
