31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुवार के उपाय : गुरुवार को पीला रंग क्यों जरूरी, यहां जानें इस रंग का महत्व

इस दिन पीले रंग का महत्व माना जाता है। माना जाता है कि हमें गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पीले वस्त्र पहनने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करें , सत्यनारायण की कथा करनी या सुननी चाहिए। ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान के साथ ही लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त होगी। इस दिन अगर लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनेगी, तो आपको कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहेगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 26 Jan 2023, 3:37 PM IST

guruvar_ke_upay.jpg

सनातन धर्म में हर दिन का अपना महत्व माना जाता है। हम आज बात कर रहे हैं बृहस्पतिवार की। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित दिन माना गया है। इस दिन विष्णु पूजा का विधान माना जाता है। गुरुवार का दिन देव बृहस्पति का दिन है। बृहस्पति देव को देवताओं का गुरु माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा विशेष फलदायी रहती है। इस दिन पीले रंग का महत्व माना जाता है। माना जाता है कि हमें गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पीले वस्त्र पहनने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करें , सत्यनारायण की कथा करनी या सुननी चाहिए। ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान के साथ ही लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त होगी। इस दिन अगर लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनेगी, तो आपको कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें:Government Job Alert : एमपी में निकली हैं बंपर सरकारी भर्ती, यहां जानें आपके हाथों में सरकारी नौकरी की रेखा

ये भी पढ़ें:Astro Tips To Get Government Job: हर दिन कर लें ये एक उपाय, सूर्यदेव के आशीर्वाद से सरकारी नौकरी के बनेंगे 100% योग

इस दिन जरूर करें ये काम

- इस दिन विष्णु भगवान की मूर्ति के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
- इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
- केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें।
- पीली चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें: चाणक्य नीति - इन गलतियों के कारण घर से चली जाती हैं मां लक्ष्मी, पाई-पाई के लिए तरस जाता है इंसान

ये भी पढ़ें:shani gochar 2023 : इन राशियों में चांदी के पाये चल रहे हैं शनि देव, चंद दिनों में बदल जाएगा इनका भाग्य

- पीली चीजें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इन चीजों का इस दिन दान किया जाता है।
- इस दिन केसर, हल्दी, पीली दाल का दान करना बेहद शुभ माना गया है।
- विष्णु जी को भोग में पीले रंग के ही लड्डू समर्पित किए जाते हैं।
- पीले रंग के प्रसाद का भी बहुत महत्व माना जाता है।
- माना जाता है कि विष्णु जी को गुरुवार के दिन पीले लड्डु का भोग लगाना चाहिए। उसके बाद ही केले का भोग लगाना चाहिए।