16. करियर की बात की जाए तो ये लोग अच्छे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, इंजीनियर, ठेकेदार, वैज्ञानिक, उद्योगपति, राजनेता, पायलट, डिजाइनर, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, शिक्षाविद तथा लीडर हो सकते हैं।
17. किसी विभाग के प्रमुख हों तो ये लोग बड़े-बडे़ परिवर्तन कर सकते हैं। हालांकि कई बार नौकरी में इन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
18. यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाए तो मूलांक 4 वाले लोग किसी कमी के कारण बीमार होते हैं। इन्हें विचित्र रोग होते हैं। कई बार ऐसे कि बीमारी के कारणों का पता नहीं चलता, फिर भी मानसिक विकार, तंतु और श्वास प्रणाली के रोग, रक्त चाप, हृदय रोग, नेत्र रोग, पीठ दर्द, इंद्रीय रोग, मिर्गी और अनिद्रा जैसे रोगों से परेशान रहते हैं।