24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / इन तारीखों पर जन्मे लोगों को मिलता है अपार धन दौलत, जीवन में रहती है एक परेशानी

इन तारीखों पर जन्मे लोगों को मिलता है अपार धन दौलत, जीवन में रहती है एक परेशानी

Numerology (Ank Jyotish): एक मूलांक है, जिसके लोग अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। जिस वजह से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 29 Jan 2024, 6:52 PM IST

mulank_5.jpg

इन तारीखों पर जन्मे लोग किस्मत के धनी होते हैं, लेकिन एक चीज की इनके जीवन में कमी होती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति का कोई न कोई मूलांक होता है यानी इकाई के अंग में जन्म की तारीख। उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति का जन्म 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 23=2+3=5 हुआ।


आज हम इसी मूलांक 5 वालों के बारे में बात करेंगे यानी ऐसे लोग जिनकी जन्म तिथि 5, 14 और 23 तारीख है। माना जाता है कि इस मूलांक के लोग अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। जिस वजह से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं।


बुध ग्रह का रहता है विशेष प्रभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है। यह ज्ञान, व्यापार, संचार क्षमता, बुद्धि और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। जिन लोगों पर बुध की कृपा होती है उन्हें करियर और समाज में अलग पहचान मिलती है। ऐसे लोग खूब तरक्की करते हैं। चूंकि मूलांक 5 के स्वामी ग्रह यही बुध हैं, इसलिए इस मूलांक के लोगों पर बुध देव की विशेष कृपा रहती है। इस मूलांक के लोग नई-नई चीजों से खूब लाभ कमाते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।

ये भी पढ़ेंः प्यार में किसी भी हद तक जा सकते हैं इस नाम वाले लड़के-लड़कियां, जानें इनकी लाइफ का सीक्रेट

ये होते हैं मूलांक 5 वालों के गुण
मूलांक 5 वाले साहसी और निडर होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस में लाभ कमाते हैं। कार्यक्षेत्र में इनका दबदबा रहता है। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है जिस वजह से इनकी तरफ कोई भी तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। इनकी निर्णय शक्ति काफी अच्छी होती है। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में भी माहिर माने जाते हैं।


इस चीज से रहते हैं परेशान
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले यानी जिनका जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, वो लाइफ में पैसों की कमी न होने के बावजूद भी एक चीज से परेशान रहते हैं, वो है इनकी लव लाइफ। इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। किसी न किसी कारण इनकी लव लाइफ में परेशानियां आती रहती हैं। इन्हें इनको सच्चा साथी आसानी से नहीं मिलता। लव लाइफ में सफलता पाने के लिए इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है।


(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)