29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Predictions for India 2023: भविष्यवाणी 2023, न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाके से अछूता नहीं रहेगा भारत

Baba Vanga Predictions 2023: साल 2023 के लिए जो भविष्यवाणी बाबा वेंगा ने की थी। पिछली भविष्यवाणियों की तरह ही यदि वह सच साबित हुई तो यह काफी खतरनाक स्थिति हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 13 Dec 2022, 1:43 PM IST

predictions_for_india_2023.jpg

Baba Vanga Predictions for India 2023: देश दुनिया में अनेक भविष्यवक्ताओं ने विश्व के भविष्य को लेकर अनेक तरह की भविष्यवाणियां की हैं। ऐसे में जहां कई भारत के महान भविष्यवक्ता रहे हैंं। वहीं विदेशों के कुछ भविष्यवक्ताओं ने भी अपनी सटीक भविष्यवाणी से भी लोगों का मन उनकी ओर आकर्षित किया है। ऐसे ही दो प्रमुख भविष्यवेदत्ता रहे हैं, नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा। जिनकी भविष्यवाणी पर आज भी लोग अत्यधिक विश्वास करते हैं। कारण साफ है कि इनकी अनेक भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं।

ऐसे ही साल 2023 को लेकर बाबा वेंगा जिनका जन्म 03 अक्टूबर 1911 को बुल्गारिया में हुआ था, ने एक खास भविष्यवाणी आज से कई साल पहले कर दी थी। 1996 में अपनी मृत्यु से पहले तक इन्होंने साल 5079 तक के लिए कई भविष्यवाणियां कर रखी हैं। ऐसे मे साल 2023 को लेकर इनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां को लेकर कई लोगों में डर बना हुआ है।

इसका कारण ये है कि यदि साल 2023 को लेकर इनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां सच साबित होती है तो यह भारत सहित पूरी दुनिया के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। दरअसल बाबा वेंगा के अनुसार साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने जैविक हथियार के इस्तेमाल से अनेक लोगों की मौत की बात भी अपनी भविष्यवाणी में कही है। तो चलिए जानते हैं साल 2023 को लेकर बाबा वेंगा ने और क्या-क्या भविष्यवाणियां की है?

न्यूक्लियर पावर प्लांट धमाका
बाबा वेंगा की साल 2023 को लेकर की गई भविष्वाणी के अनुसार एशिया महाद्वीप के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका हो सकता है। इस धमाके का असर भारत पर भी पड़ सकता है। वहीं बाबा वेंगा ने साल 2023 में परमाणु विस्फोट की भी बात कही है।

एक विनाशकारी सौर तूफान?
साल 2023 की सबसे खतरनाक भविष्यवाणियों में बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी सौर तूफान पर है। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी के संबंध में विश्लेषकों का मानना है कि इस सौर तूफ़ान का मतलब सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का विस्फोट है। इस विस्फोट से कई खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे। जो जीवन के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में इनका प्रभाव करोड़ो परमाणु बमों के जितना शक्तिशाली हो सकता है, ऐसे में यह सौर तूफ़ान भीषण विनाश का कारण बन सकता है।

प्रयोगशाला में तैयार होंगे बच्चे
2023 को लेकर बाबा वेंगा की एक अन्य भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में बच्चे लैब में विकसित होंगें और उनके रंग और-लिंग को उनके माता-पिता के द्वारा तय किया जाएगा। यािन प्राकृतिक रूप से अलग इन बच्चों का विकास प्रयोगशाला में होगा।

ज्ञात हो कि बाबा वेंगा प्रसिद्ध रहस्यवादी भविष्यवक्ता माने जाते हैं। बाबा वेंगा बचपन से ही अंधे थे लेकिन, वे हर चीजों को बहुत ही गहराई से समझते थे। बाबा वेंगा द्वारा देश-दुनिया को लेकर अभी तक उनकी कई भविष्वाणियां सच साबित हो चुकी हैं।