19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Rahu Ketu Nakshatra Parivartan: राहु केतु का 2 राशियों पर टूटेगा कहर, नक्षत्र परिवर्तन से हो सकता है बड़ा नुकसान

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan: राहु केतु का 2 राशियों पर टूटेगा कहर, नक्षत्र परिवर्तन से हो सकता है बड़ा नुकसान

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan: पाप ग्रह राहु और केतु होली के बाद 16 मार्च को नक्षत्र पद परिवर्तन करेंगे। इसका कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा तो कुछ पर नकारात्मक। ज्योतिषियों की मानें तो राहु केतु का नक्षत्र परिवर्तन दो राशियों की लाइफ में हाहाकार मचा सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां (Rahu Ketu Gochar) ..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 4 Mar 2025, 6:01 PM IST

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2025 effect

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2025 effect: राहु केतु नक्षत्र परिवर्तन 2025

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ता है। किसी को शुभ फल मिलता है तो किसी को अशुभ फल मिलता है। अब होली के बाद पापी ग्रह राहु-केतु नक्षत्र पद परिवर्तन करने जा रहे हैं।


इसका दो राशियों को खमियाजा भुगतना पड़ सकता है, इन राशियों को धन और सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां, इससे पहले जानते हैं कब होगा नक्षत्र पद परिवर्तन

कब होगा राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन

पंचांग के अनुसार अभी राहु उत्तर भाद्रपद प्रथम पद में 12 जनवरी 2025 से गोचर कर रहे हैं और 14 मार्च को होली 2025 के एक दिन बाद 16 मार्च शाम 6.50 बजे राहु वक्री अवस्था में पूर्वा भाद्रपद चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। इसी समय केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर होगा।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 5 March: वृषभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, आज का राशिफल में जानें किसे मिलेगा अप्रिय समाचार


कन्या राशि (Rahu Ketu Nakshatra Parivartan Effect On Kanya)

कन्या राशि वालों पर राहु केतु नक्षत्र परिवर्तन भारी पड़ सकता है। इस समय कन्या राशि वालों को कामकाज और नौकरी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कन्या राशि वालों का किसी अनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

इसके अलावा प्रमोशन और इंक्रीमेंट में अड़चन आ सकती है। राहु केतु नक्षत्र पद परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, मानसिक अशांति भी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः

Rahu Nakshatra Parivartan March: होली के बाद राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों को करियर में उन्नति और धन लाभ

मीन राशि (Rahu Ketu Nakshatra Parivartan Effect On Meen)

गुरु की राशि मीन के लोगों का जीवन भी राहु और केतु नक्षत्र परिवर्तन से प्रभावित हो सकता है। इस समय मीन राशि वालों को आर्थिक लेनदेन से बचना चाहिए।

कारोबार में लाभ कम होगा, कामकाज के स्थान पर किसी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। इस समय मीन राशि वालों को यात्रा और वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए वर्ना किसी हादसे का शिकार बन सकते हैं।