5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी दो साल तक इन पर शनि की कृपा, शश योग किसी भी वक्त इन राशियों दे सकता है राजपाट

Shani Gochar 2023: ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलने वाले दंडाधिकारी शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। इस राशि परिवर्तन का कुछ राशियों को शुभ फल मिलता है तो कुछ राशियों का मुश्किल समय आता है। 17 जनवरी 2023 को शनि ने 30 साल बाद मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में प्रवेश किया है और शनि देव 2025 तक यहीं रहने वाले हैं। इसका अर्थ है कि करीब दो साल अभी शनि यहीं रहेंगे, जिसका कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक असर पड़ेगा। फिलहाल शनि के शश राजयोग बनाने से इन तीन राशियों को सर्वाधिक फायदा होने वाला है। इनकी किस्मत का ताला खुल सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 17 Apr 2023, 10:07 PM IST

gemini.jpg

gemini shasha yog

तुला राशिः शनि गोचर 2023 तुला राशि के जातकों के लिए काफी भाग्यशाली है। शनि के कुंभ राशि में जाने से इस राशि की ढैया समाप्त हुई है। इससे आप समस्याओं से मुक्त हो गए हैं। आपके पारिवारिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और करियर में उन्नति का अवसर इन बाकी के दो साल में मिल सकता है।

वृषभः शनि के कुंभ राशि में गोचर का वृषभ राशि के जातकों को काफी लाभ हुआ है। इसके चलते अभी दो साल शनि की कृपा आप पर बरसेगी। वृष राशि में शनि गोचर से शश राज योग बन रहा है। इससे कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की का संयोग बन रहा है। व्यापार के लिए विदेश जाने का संयोग बन रहा है। इससे आपके व्यापार का विस्तार होगा, मीडिया फिल्म व्यवसाय कला संगीत आदि रचनात्मक क्षेत्रों के लोगों के लिए यह समय बड़ा मुफीद है। आपको जीवन साथी का साथ मिलेगा और अच्छे पारिवारिक जीवन का आप दो साल तक आनंद उठाएंगे।

ये भी पढ़ेंः 15 मई तक इन राशियों के लिए समय खतरनाक, बचाव के लिए करें ये उपाय

मिथुनः शनि की कृपा आने वाले दो साल तक मिथुन राशि के जातकों पर भी है। 2025 तक नौकरी पेशा लोगों के लिए मुफीद समय है। इस समय तक आप अच्छी बचत करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा और ज्यादा धन कमाने का मौका मिलेगा। सहकर्मी आपकी कद्र करेंगे। मिथुन राशि के व्यापारियों को इस अवधि में खूब लाभ होने वाला है। खूब पैसा बनाने में सफल होंगे। व्यवसायिक उद्देश्य से विदेश यात्रा कर सकते हैं। लव लाइफ आनंदप्रद होगी। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत रहेंगे।