
Shani Gochar 2023: luck will be shine of these zodiac by Vakri Shani (Shani ki ulti chal se badal jayegi inki kismat): वर्तमान में कर्मफल दाता शनि देव अपनी स्व राशि कुंभ में विराजे हैं। फिलहाल वे मार्गी बने हुए हैं, लेकिन जल्द ही वे वक्री होने वाले हैं। वह 17 जून को वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। आपको बता दें कि 17 जून 2023 की रात को 10 बजकर 48 मिनट पर शनि कुंभ राशि में उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे। वे 4 नवंबर, 2023 की सुबह 8 बजकर 26 मिनट एक बार फिर से चाल बदलते हुए मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला के मुताबिक शनि की उल्टी चाल चलने से जहां कई राशियों को अशुभ फल भोगने पड़ सकते हैं, वहीं कई राशियां ऐसी हैं जिन्हें शनि के उल्टी चाल चलने से धन लाभ के साथ ही जीवन में खुशहाली देखने को मिलेगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें किन राशियों को मिलने जा रहा है शनि का साथ...
सिंह
शनि कुंभ राशि में वक्री होकर सिंह राशि में सप्तम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। मेहनत करने वालों को मेहनज का पूरा फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अथ्यर्थियों को सफलता मिलेगी। इस राशि के लोग परिवार के साथ भी अनमोल पल बिताएंगे।
धनु
शनि का कुंभ राशि में वक्री होना, इस राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। इन्हें अचानक धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा भी की जा सकती है। भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। किसी यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी।
मकर
इस राशि में शनि वक्री अवस्था में दूसरे भाव में विराजेंगे। ऐसे में इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके साथ ही संपत्ति संबंधी चीजें बेचना चाहते हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। इस अवधि में संपत्ति खरीदना भी आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। परिवार के साथ सुखमय जीवन बीतेगा। हालांकि वाणी पर कुछ नियंत्रण जरूर रखें।
मीन
कुंभ राशि में वक्री होकर शनि इस राशि में द्वादश भाव में रहेंगे। शनि इस भाव में इस अवस्था में इन्हें विदेश जाने का मौका दे सकते हैं। बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। लेकिन छोटे व्यापार करने वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने की योजना है तो खर्च जरूरत से ज्यादा करना पड़ सकता है।
Updated on:
28 Apr 2023 06:18 pm
Published on:
25 Apr 2023 05:17 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
