
Shaniwar Ke Upay हर व्यक्ति चाहता है कि उसे शनिदेव का प्रकोप न झेलना पड़े। इसलिए वह शनि देव को खुश करने के उपाय करता रहता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को खुश करने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। चूंकि शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है, इसलिए जैसे कर्म करेंगे वह वैसा ही फल व्यक्ति को देते हैं। वहीं शनिवार को शनि ग्रह को समर्पित दिन माना गया है। इसीलिए शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन ही कुछ उपाय करके उनकी कृपा दृष्टि पाईजा सकती है। शनि की कृपा से भाग्य चमकता है। यहां पढ़ें शनिवार के ये अचूक उपाय...
शनिवार को करें ये पांच अचूक उपाय Shaniwar Ke Upay
- शनिवार के दिन पुष्प नक्षत्र में एक लोटा जल लें। उसमें चीनी डालकर पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। इस दौरान 'ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है।
- शनिवार को कोयले को बहते जल में प्रवाहित करें। इस दौरान 'शं शनैश्चराय नम:' का जाप करें। इस उपाय से व्यक्ति की आमदनी बढ़ेगी और नौकरी में सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
- यदि आप कोर्ट-कचहरी के मामलों से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन पीपल के 11 पत्ते लें, ध्यान रहे कि ये कटे-फटे न हों। इनकी माला मना लें और शनिदेव को चढ़ा दें। माला चढ़ाते समय 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करें।
- वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, तो इन्हें दूर करने के लिएए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास थोड़े काले तिल चढ़ाएं। इसके बाद पीपल की जड़ में जल अर्पित करें।
- शनिवार के दिन 7 बार पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत के धागे को सात बार लपेटें। इस दौरान शनिदेव का ध्यान करें। इस उपाय से जीवन में उन्नति मिलती है।
Updated on:
11 Feb 2023 01:44 pm
Published on:
11 Feb 2023 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
