पूरी होने वाली है ख्वाहिश
अगर आप सपने में देखते हैं कि गहने खरीद कर लाए हैं, तो इसका मतलब है आपका कोई अच्छा काम होने वाला है। इस सपने का मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप कपड़े, गहने या चादर ही खरीदने वाले हैं। ये सपना संकेत करता है कि आपके दिमाग में कोई अच्छा आइडिया आने वाला है, जिसको आप आकार देने वाले हैं। गहने की खरीदारी का सपना उन्नति, समृद्धि और सफलता का संकेत माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में गहने खरीदना शुभ है। इसका मतलब यह भी होता है कि जल्द ही आपकी कोई ख्वाहिश पूरी होने वाली है। अटके हुए पैसे भी मिल सकते हैं।