5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shri Ram Janmotsav 2023: नहीं जानते होंगे इस साल रामनवमी के खास होने की यह वजह, यह ग्रह चमका देगा किस्मत

आज 30 मार्च को श्रीरामनवमी 2023 (Shri Ram Navami 2023) मनाई जा रही है। भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना हो चुकी है, अभी भी जगह-जगह शोभायात्रा निकालने (Shri Ram Janmotsav 2023) का कार्य चल रहा है। इस बीच एक और वजह से यह रामनवमी शुभ फलदायक बन गई है। इसकी वजह से रामनवमी पर की गई पूजा यानी श्रीराम जन्मोत्सव विशेष फलदायक बन गया है, जिसके कारण (jupiter favorable)जातक की किस्मत भी चमक जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 30 Mar 2023, 6:02 PM IST

ram_navami_guru_effect.jpg

ram navami guru effect

रामनवमी 2023: भगवान श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी 2023 गुरुवार 30 मार्च को देश भर में उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से चल रहा पूजा, अर्चना, भंडारा और शोभायात्रा का कार्यक्रम जारी है। आज वैसे भी रामनवमी बेहद खास योगों में मनाई जा रही है। इस दिन पांच शुभ योग बने हैं। मान्यता है कि इन समयों में पूजा और किया गया कोई कार्य जरूर सफल होता है। लेकिन एक और वजह है जिससे रामनवमी 2023 और भी खास बन गई है।

बृहस्पतिवार को रामनवमी पूजाः पुरोहितों के अनुसार भगवान श्रीराम त्रिदेव में से एक भगवान विष्णु के अवतार हैं। इनकी पूजा बृहस्पतिवार को की जाती है और उनकी पूजा से गुरु ग्रह भी अनुकूल रहता है। इसी दिन रामनवमी 2023 पड़ी है, जो भगवान विष्णु के ही अवतार श्रीराम के जन्मोत्सव और पूजा का दिन है। इस तरह आज की पूजा से श्रीहरि विष्णु के दो स्वरूपों की एक साथ पूजा हो रही है, जो अपने आप में बड़ी घटना है।

इसलिए इस साल रामनवमी पर पूजा विशेष हो गई है। पुरोहितों का मानना है कि इससे भक्त को विशेष फल मिलेगा। इसके अलावा भगवान विष्णु और भगवान राम की पूजा से गुरु ग्रह भी अनुकूल होता है। इससे जातक की किस्मत चमक उठती है।

रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सवः मान्यता है कि चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के दिन भगवान श्रीराम का अवतार हुआ था, इसके बाद से इस तिथि को रामनवमी के नाम से जाना जाने लगा। पंचांग के अनुसार रामनवमी 2023 तिथि की शुरुआत 29 मार्च रात 9.07 बजे से शुरू हो गई है, जो 30 मार्च रात 11.30 बजे संपन्न हो रही है। लेकिन उदयातिथि में 30 मार्च गुरुवार 2023 को ही रामनवमी मनाई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Ram Navami 2023: इन ग्रहों ने भगवान राम को भी किया था परेशान, जन्म के समय बने थे यह योग

रामनवमी का पूजा मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम का अवतार दोपहर 12.05 बजे हुआ था। इसलिए रामनवमी की पूजा मध्याह्न में ही की जाती है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 11.11.38 से 13.40.20 तक है। इसमें सबसे शुभ समय दोपहर 12.25 के आसपास का माना जा रहा है।

इस दिन बन रहे कई योगः अरसे बाद भगवान राम के अवतरण दिवस पर इतने शुभ योग बन रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार रामनवमी 2023 के दिन पांच विशेष शुभ योग और अन्य मुहूर्त बने हैं।
रामनवमी के दिन शुभ समय (दृक पंचांग)
ब्रह्म मुहूर्त 4.42 एएम से 5.28 एएम
अभिजित मुहूर्त 12.00 पीएम से 12.50 पीएम
गोधूलि मुहूर्तः 6.34 पीएम से 6.57 पीएम


अमृतकालः 8.18 पीएम से 10.06 पीएम
गुरु पुष्य योगः 10.59 पीएम से अगले दिन 31 मार्च 6.14 एएम
अमृत सिद्धि योगः 10.59 पीएम से अगले दिन 31 मार्च 6.14 एएम
विजय मुहूर्तः 2.28 पीएम से 3.18 पीएम

ये भी पढ़ेंः Ram Navami 2023 Video: रामनवमी पर अयोध्या में ऐसे सजे रामलला, भक्तों ने गाई आरती

निशिता मुहूर्तः 31 मार्च 12.01 एएम से 12.48 एएम
सर्वार्थ सिद्धि योगः पूरे दिन
रवि योगः पूरे दिन

कुछ दूसरे कैलेंडर के अनुसार
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 6.06 से रात 10.59 तक
गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग तीस मार्च सुबह 10.59 बजे से 31 मार्च सुबह 6.13 बजे तक
गुरु योग और रवि योगः दिनभर (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)