
शुक्र राशि परिवर्तन का जानें किसे फायदा किसे नुकसान
शुक्र ने मेष राशि के लाभ भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस समय मेष राशि वालों को कई मामलों में लाभ होगा। विशेषकर आर्थिक मामलों में शुक्र फायदा दिला सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए भी शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय और साझेदारी के कामों से मुनाफा हो सकता है। हालांकि इस लाभ को आगे बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर सामान्य तौर पर वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं होता है। शुक्र का गोचर स्वास्थ्य, नौकरी और व्यापार में कुछ परेशानी ला सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े कामों में भी कुछ देरी हो सकती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए शिव मंदिर में जाकर साफ-सफाई करें।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम संबंध के लिए बहुत अच्छा होगा। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में भी इस राशि परिवर्तन का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। संतान से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता मिलेगी। इस समय इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक फायदे को बढ़ा सकता है।
शुक्र राशि परिवर्तन कुंभ राशि में कर्क राशि वालों के लिए आमतौर पर अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन शुक्र गोचर से छोटी-मोटी समस्याएं तो आएंगी, लेकिन आमदनी के रास्ते मजबूत होंगे। कुछ व्यवधान के बाद घर-गृहस्थी में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इसके बावजूद भी इस बात को लेकर आपको सचेत रहना होगा कि माता या घर के किसी भी सदस्य के साथ आपके संबंध कमजोर न होने पाएं। इस समय गाय को दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि में शुक्र राशि परिवर्तन सामान्य रूप से अच्छा नहीं है। इस कारण से शुक्र का यह गोचर कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है। इस समय बेकार की भागदौड़ भी देखने को मिल सकती है। भाइयों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ यथासंभव संबंधों को अच्छा बनाए रखने की कोशिश करते रहें और बेकार की यात्राओं को टालने का प्रयास करें। भूरी लाल गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है। इससे आर्थिक और पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इस समय पिता के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इस बात का ख्याल भी रखना होगा। यथासंभव धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़े रहें और निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहें। मां दुर्गा को लाल फूलों की माला पहनाएं।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर तुला राशि वालों को सामान्य तौर पर लाभ देता है। शुक्र गोचर तुला राशि वालों के स्वास्थ्य को बेहतर करेगा। प्रेम संबंध और शिक्षा आदि के लिए भी शुक्र का गोचर अच्छा परिणाम देगा। इस समय मां दुर्गा को खीर का भोग लगाएं, लाभ देगा।
शुक्र गोचर वृश्चिक राशि वालों को शुभ फल देगा। इस समय वृश्चिक राशि वालों की सब मनोकामना पूरी होगी। इस समय धन के मामलों में विशेष लाभ होगा। हालांकि कुछ खर्च भी रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन आदि से संबंधित मामलों में भी शुभ संकेत मिल रहे है। माता और माता के समान स्त्रियों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।
शुक्र गोचर सामान्य तौर पर कुंभ राशि में रहने पर धनु राशि वालों को लाभ देता है। इस समय आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने अच्छे फल मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन आदि की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। इस समय छोटी दूरी की यात्रा लाभ देगी। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। शुद्ध जल में साबुत चावल बहाएं।
कुंभ राशि में शुक्र राशि परिवर्तन सामान्य रूप से अच्छा फल देता है। खास तौर पर आर्थिक मामलों में शुक्र गोचर विशेष फलदायी है। कार्यक्षेत्र और सामाजिक मामले में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंध और शिक्षा से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक फल मिलेंगे। इस समय देसी गाय के घी से बनी हुई मिठाइयां मां दुर्गा को चढ़ाएं लाभ होगा।
कुंभ राशि में शुक्र गोचर कुंभ राशि वालों को शुभ फल देता है। इस समय यात्राओं से आपको लाभ मिल सकता है। भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीद में कोई मदद कर सकता है। शिक्षा, विवाह, व्यापार-व्यवसाय और मनोरंजन से संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस समय काली गाय की सेवा करना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि में शुक्र गोचर मीन राशि वालों के लिए शुभ फल देता है। हालांकि यात्राओं पर कुछ धन खर्च हो सकता है लेकिन इससे फायदा ही होगा। शुक्र का यह गोचर अप्रत्याशित रूप से फायदा दिलाएगा और भोग-विलास की वस्तुओं को एकत्र करने में सहायता कर सकता है। दूर स्थान से संबंधित यात्राएं हों या फिर मनोरंजन का मामला हो, इन सभी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार सामग्री भेंट करें।
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियों पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
Updated on:
09 Mar 2024 05:23 pm
Published on:
09 Mar 2024 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
