मीन राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर साल 2024 में थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, क्योंकि आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। एलर्जी और पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें, ताकि आप इनसे बच सकें। राहु गोचर की अवधि में आपको जल्दबाज़ी में और बिना सच को जाने बिना किसी भी तरह के बड़े फैसले लेने से बचना होगा, वर्ना समस्याएं बढ़ सकती हैं। साथ ही मीन राशि वाले इस अवधि में किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं जिससे आपको बचना होगा।