5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

300 साल बाद बना ऐसा राजयोग, इन चार राशि के लोगों को होगा भारी धन लाभ

सूर्य, मंगल और गुरु इन दिनों बेहद खास राजयोग बना रहे हैं। इसमें शनि उदय का साथ मिल रहा है। इसका चार राशियों के जातकों पर खास असर पड़ रहा है। जल्द ही इन राशियों के कुछ जातकों को इतना धन लाभ होगा कि उनकी संपत्ति में करोड़ों का इजाफा हो जाएगा। आइये जानते हैं तीनों ग्रह कौन सा राजयोग बना रहे हैं और किन राशि के जातकों को बेहद फायदा होने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 9 Apr 2023, 7:56 AM IST

navpancham_rajyog.jpg

rajyog

नवपंचम राजयोग (Navpancham Rajyog): सूर्य, गुरु और मंगल की खास स्थिति के कारण इन दिनों नवपंचम राजयोग (sury guru mangal navpancham rajyog) बना है, कई ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस स्थिति में यह राजयोग 300 साल बाद बना है।

इस राजयोग के शुभ फल के कारण चार राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब लाभ होगा और इन पर जमकर धनवर्षा होगी। नवपंचम राजयोग से इन राशियों के लोगों की सोई किस्मत जागने वाली है। इन्हें हर कार्य में सफलता दिलाएगी। कई ऐसे जातक हैं जिन पर संपत्ति और व्यवसाय आदि से इतनी धनवर्षा होगी कि वे करोड़पति बन जाएंगे।

मेषः नवपंचम राजयोग 2023 मेष राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके प्रभाव से इस राशि के जातक को करियर और बिजनेस दोनों में ही आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस राशि के व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे, ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो फायदा पहुंचाएंगे। करियर में बदलाव चाहते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशिः 300 साल बाद बन रहे नवपंचम राजयोग का फायदा मिथुन राशि के जातक को भी मिलेगा। यह समय आपकी पदोन्नति के लिए अच्छा है। आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहेगा। आय व्यय संतुलित रहेंगे, भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी मेहनत से खूब धन अर्जित करने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ेंः Weekly Numerology Prediction (9-15April): मूलांक 2 और मूलांक 5 के लोगों का भाग्योदय, जानें कैसा रहेगा अप्रैल का दूसरा सप्ताह

कर्क राशिः नवपंचम राजयोग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। पुराना निवेश भी इस समय लाभ देकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।

इसके प्रभाव से इस राशि के कुछ जातक करोड़पति बन सकते हैं। इस राशि के जातक के लिए जमीन और विदेश से जुड़ा निवेश फायदेमंद होगा। लंबी यात्रा का योग बनेगा, विदेश प्रवास संभव है। नौकरी में लाभदायक स्थानांतरण हो सकता है।

कन्या राशिः कन्या राशि के लिए भी नवपंचम राजयोग बेहद लाभदायक है। अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे, रियल एस्टेट या व्यवसाय में निवेश लाभदायक होगा। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से जबर्दस्त मुनाफा होगा। कन्या राशि के जातक जो पर्यटन या भवन निर्माण के व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें नवपंचम राजयोग की अवधि में जबर्दस्त मुनाफा होगा।

पारिवारिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा, जो दंपती संतान की योजना बना रहे हैं उन्हें खुशखबरी मिलेगी। बृहस्पति देव की कृपा रहेगी, जो भी कार्य करेंगे सफलता मिलेगी। शुभ कार्य घर में हो सकता है।