7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Gochar Dhanu: धनु राशि में सूर्य गोचर से चमक जाएगी 4 राशियों की किस्मत, धन और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग

Surya Gochar Dhanu Rashi : हर महीने ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलते हैं, सूर्य गोचर की यह घटना संक्रांति कहलाती है। अब धनु संक्रांति आने वाली है यानी ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलकर धनु राशि में पहुंचेंगे। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। यहां जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनकी किस्मत सूर्य राशि परिवर्तन से पलट सकती है। जानें कौन हैं वो लकी राशियां (Surya rashi parivartan)

2 min read
Google source verification
Surya Gochar Dhanu Rashi

Surya Gochar Dhanu Rashi: सूर्य राशि परिवर्तन धनु राशि 15 दिसंबर 2024

Surya Gochar Dhanu Rashi: पंचांग के अनुसार सूर्य का धनु राशि में गोचर 15 दिसंबर 2024 रात 09.56 बजे होगा। इस सूर्य गोचर का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस सूर्य राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ फल मिलेगा जबकि कुछ राशियों को परेशानी हो सकती है। आइये जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

सूर्य का धनु राशि में गोचर मेष राशि वालों को बेहद शुभ फल देने वाला है। इस दौरान मेष राशि वालों का झुकाव आध्यात्म की ओर होगा। इस समय मेष राशि वाले धर्म-कर्म के कार्य बढ़-चढ़कर करते हुए दिखाई दे सकते हैं जो आपके भीतर सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएंगे।

सूर्य गोचर की अवधि में आपको पिता और गुरु का प्रेम और सहयोग मिलेगा। यह अवधि मेष राशि के त्वचा रोग विशेषज्ञों, राजनेताओं, मोटिवेशनल स्पीकर, काउंसलर और शिक्षकों के लिए बेहद शुभफलदायक है।

सिंह राशि

सूर्य का धनु राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। इस राशि के जो जातक परिवार नियोजन संबंधित प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करने के बाद सिंह राशि के लोगों को अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, यह आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा नहीं है। इस समय आपका पार्टनर से मतभेद हो सकता है। अहंकार के कारण साथी से आपकी बहस हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः

Rashifal Video: मंगलवार को 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें वीडियो

वृश्चिक राशि

सूर्य राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों को अपार लाभ दिलाएंगे। अगले एक महीने वृश्चिक राशि के लोगों का बातचीत का तरीका प्रभावशाली रहेगा और आप दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।

इन जातकों को परिवार से सहायता मिलने से रिश्ता मजबूत होगा। वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी की वजह से दूर रहते हैं, वह सूर्य गोचर के दौरान परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

Surya Rashi Parivartan: गुरु की राशि से सूर्य फैमिली में मचाएंगे उथल-पुथल, इन 3 राशि के लोगों को धन मामले में भी रहना होगा सतर्क

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का धनु राशि में गोचर सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाएगा। इस समय आप समाज में सुधार की दिशा में काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस समय आपकी रूचि आध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। आपके पिता, गुरु और मेंटर आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवधि में आपको उच्च अधिकारियों और सरकार से जुड़े लोगों का भी साथ मिलेगा। इस समय आपकी नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता से दूसरे लोग जल्द ही प्रभावित हो जाएंगे। यह समय आपके पेशेवर जीवन के लिए भी शानदार है।

यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं या सरकारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं या फिर राजनेता, मेंटर, धर्म, गुरु, इंस्ट्रक्टर, प्रोफेसर आदि हैं तो यह आपका अच्छा समय है।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 15 To 21 December: मेष सिंह समेत 3 राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है नया वीक, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य