सूर्य का कर्क राशि में गोचर तुला राशि वालों के प्रोफेशनल जीवन को प्रभावित करेगा। इस अवधि में तुला राशि वाले काम को लेकर बेहद गंभीर रहेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, और सफलता हासिल करेंगे, पहचान बनाएंगे। प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी के काम को आगे बढ़ाने का समय है। कई लोगों के लिए नौकरी में बदलाव की संभावना है। आत्मविश्वास दिखाइये नए अवसर मिल सकते हैं।