6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Rashi Parivartan: मीन राशि में पहुंचे सूर्य, जानिए मेष से मीन तक किसे लाभ और किसे हानि

Surya Rashi Parivartan march 2024 : सूर्य राशि परिवर्तन से 4 दिन बाद कई राशियों के लोगों की किस्मत पलट जाएगी। ग्रहों के राजा सूर्य के मीन राशि में गोचर से कई राशियों को यश, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिलेगा। आइये जानते हैं कि आपकी राशि पर सूर्य गोचर का क्या असर पड़ेगा (Surya Gochar Effect)।

7 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 10, 2024

surya_rashi_parivartan_march_2024.jpg

4 दिन बाद सूरज जैसी चमकेगी कई राशि की किस्मत, जानिए सूर्य राशि परिवर्तन से किसे लाभ और किसे हानि

Surya Rashi Parivartan march 2024 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राज सूर्य हर राशि में एक महीने भ्रमण करते हैं। इसके बाद राशि बदलकर अगली राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इस तरह 12 राशियों में से प्रत्येक में वो एक साल बाद पहुंचते हैं। इस समय सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। 14 मार्च को सूर्य राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह सूर्य गोचर आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। आइये जानते हैं सूर्य राशि परिवर्तन का किसे लाभ होगा और किसे नुकसान (sun transit)..


sun transit सूर्य का मीन राशि में गोचर 14 मार्च 2024 को दोपहर 12.46 बजे होगा। यहां सूर्य नारायण एक महीने तक यानी 13 अप्रैल 2024 तक भ्रमण करेंगे और कई राशि के लोगों को बेहदे शुभ फल देंगे।


सूर्य राशि परिवर्तन मार्च 2024 मेष राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा। इस महीने मेष राशि वाले सामान्य महसूस करेंगे। हालांकि आलस और सुस्ती के कारण व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में कुछ चीजें खराब हो सकती हैं। कई विचारों के कारण नींद भी गड़बड़ हो सकती है। यह आपके काम को भी प्रभावित करेगा। लेकिन शत्रु आपके सम्मान को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे, लेकिन प्रयास करेंगे। इस एक महीने की अवधि में आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निजी जीवन में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी और तर्कों के कारण कपल्स के बीच थोड़ी दूरी आ सकती है। काम और अपने पेशेवर जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। सूर्य के मीन राशि में गोचर के दौरान आपकी आध्यात्मिकता में भी रूचि बढ़ सकती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।


वृषभ राशि पर सूर्य राशि परिवर्तन का बड़ा प्रभाव पर देखने को मिलेगा। मार्च में सूर्य गोचर प्रभाव के कारण आप समान सोच वाले लोगों से मिल सकते हैं। इस दौरान आप कई लोगों के आसपास रहेंगे और सामाजिकता बढ़ेगी। आप ऐसे संबंध बनाने में सफल होंगे जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते हैं जिसके साथ आप व्यक्तिगत रूप से भी जुड़ पाएंगे। यदि वेतन वृद्धि लंबे समय से पेंडिंग है तो आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको अचानक लाभ हो सकता है। निजी जीवन में वृषभ राशि वाले पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद आप गलतफहमी का भी शिकार हो सकते हैं। लेकिन शांत होकर बातचीत करने से मुद्दों का समाधान करने में सफल होंगे। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। जीवन के कुछ क्षेत्रों के बारे में आपके राय और विचार मेल नहीं खाएंगे। यह बहस का मुद्दा भी बन सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए फायदे का सौदा होगा। सूर्य गोचर मीन 2024 आपको पूरी ऊर्जा के साथ लक्ष्यों की ओर बढ़ने में मदद करेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। ऐसे काम जिसके लिए पहले से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी। आपको इन काम में आला अधिकारियों की भी मदद मिलेगी, जिससे आपके लिए गोल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। बृहस्पति की राशि में सूर्य राशि परिवर्तन का आपकी छवि पर सकारात्मक असर पड़ेगा। आप पर लोग आसानी से विश्वास करेंगे। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते स्थिर रहेंगे। हालांकि माता के साथ अनबन हो सकती है। एनर्जी लेवल हाई रहेगा और मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कर्क राशि के लोगों के मनोभावों पर 14 मार्च को होने वाले सूर्य गोचर का बड़ा असर पड़ने वाला है। इस राशि परिवर्तन के प्रभाव से कर्क राशि वाले जीवन के अनुभवों से खुद के बारे में जानेंगे। इस समय कर्क राशि वालों की कई मान्यताएं बदल सकती हैं। यह आपके व्यवहार में भी देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लॉ, फिलॉसफी और राजनीति से संबंधित विद्यार्थियों के लिए यह सकारात्मक खबर लाएगा। इस अवधि में कर्क राशि के कुछ लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके भीतर स्वतंत्रता की इच्छा बढ़ेगी। यह समय आपका आत्म विश्वास बढ़ाएगा। सूर्य के मीन राशि में गोचर से कानूनी मुद्दों के हल होने की संभावना है। अगले तीस दिन तक आप पार्टनर से गहराई से जुड़ेंगे। इस समय कुछ लोग रिश्ते में आ सकते हैं। हालांकि पिता से मतभेद हो सकते हैं। विचारों में असहमति रहेगी जो संबंधों में नकारात्मकता ला सकती है। इस राशि परिवर्तन के दौरान ऊर्जा का स्तर सामान्य रहेगा और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


सूर्य नारायण सिंह राशि के स्वामी हैं। अब सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। आप खुद को समझने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेंगे और एकांत का रूझान बढ़ सकता है। इस समय ज्योतिष और मनोविज्ञान आदि विषयों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आप अपने काम और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। इस अवधि में आप आमदनी का नया स्तोत्र तलाश सकते हैं। इससे वित्तीय स्थिरता आएगी। सूर्य के मीन राशि में भ्रमण के दौरान विरासत और पैतृक संपत्ति के विषय पर चर्चा हो सकती है। इसे लेकर घर-परिवार में बहस हो सकती है। इस समय ससुराल पक्ष के कारण आपको वैवाहिक जीवन में कम ही सुख मिलेगा। पार्टनर का सहयोग भी कम मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: शुक्र ने बदली राशि, जाने मेष से मीन तक किसके आए अच्छे दिन, अगले 22 दिन किसको हानि


ग्रहों के राजा सूर्य के चाल बदलने से कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, ये लोग अपनी क्षमता पहचान पाएंगे। आपका व्यक्तित्व मजबूत होगा, नेतृत्व कौशल काम आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर दबदबा बनेगा। सभी टास्क को पूरा करेंगे, जिससे सीनियर सराहना करेंगे। यदि व्यवसायी हैं तो ग्राहक बढ़ेंगे। सभी नए उद्यम लाभदायक होंगे। बिजनेस में आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं। इसमें बहस भी हो सकता है। लेकिन इसका फायदा होगा। इस समय आप अहंकारी हो सकते हैं या रिश्ते में अपने जीवनसाथी से थोड़ा चिढ़ सकते हैं। आप अपने व्यस्त रहेंगे कि रिश्ते को उचित तरीके से संभाल नहीं पाएंगे। आपका मजबूत और आक्रामक व्यक्तित्व रिश्ते को बहुत नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा।


तुला राशि वालों के लिए 14 मार्च से अगले 30 दिन का समय अपनी पहचान बनाने का है। इस समय आप कार्यक्षेत्र में एक लीडर के रूप में उभर सकते हैं। काम में व्यस्तता और दबाव के चलते दिनचर्या को फिर से व्यवस्थित करना पड़ सकता है ताकि आप अपने लिए भी समय निकाल सकें। इस समय स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम को लेकर मुखर होंगे। दूसरों की मदद करेंगे और दयालु रहेंगे। पिछली सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रिश्ते में आनंद का अनुभव करेंगे। पार्टनर के साथ यात्रा भी कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बहुत मजबूत रहेगा।


वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर रचनात्मकता बढ़ाएगा। किसी नई हॉबी या एक्टिविटी को अपना सकते हैं। आपको जीवन में आराम मिलेगा। बिना किसी चिंता के मनोरंजक कार्यों में शामिल होने का प्रयास करेंगे। कलाकारों को बड़े अवसर मिल सकते हैं, जिसका उनके करियर में फायदा होगा। उनके काम को मान्यता भी मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन बेहतरीन रहेगा। आप नए लोगों से मुलाकात करेंगे जो करियर में मददगार बनेंगे। आपकी पर्सनैलिटी सभी लोगों को प्रभावित करेगी। कपल्स के लिए रोमांटिक पल लेकर आएगा। वृश्चिक राशि वालों का वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। सिंगल लोगों को अपने दोस्तों के बीच अपना प्यार मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


धनु राशि वाले अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत के बारे में जानेंगे। अपने गांव या जन्मस्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। इस समय आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ फिर से जुड़ सकते हैं। परिवार के भीतर घर को फिर से सजाने या संपत्ति में निवेश करने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। भविष्य की योजनाओं के लिए ऊर्जा और उत्साह से भरे होंगे। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो अगले तीस दिन के भीतर मनोकामना पूरी हो सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होगी और परीक्षा देने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल अपने पार्टनर को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। साथ ही पार्टनर से अपने परिवार और रिश्तेदारों के बारे में बातचीत कर सकते हैं। इससे रिश्ता मजबूत होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Shri Hanuman Mantras: हनुमानजी के ये हैं शक्तिशाली मंत्र, भक्तों को मिलता है कॉन्फिडेंस, पॉवर और कट जाते हैं कष्ट


मीन राशि में सूर्य का प्रवेश मकर राशि वालों की व्यस्तता और काम का दबाव बढ़ाएगा। इससे आप का फोकस बिगड़ सकता है। फिर भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर आपके आइडिया पर चर्चा करेंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल सबको प्रभावित करेगी। कोई प्रजंटेशन दे रहे हैं तो यह सफल रहेगी। कोई इंटरव्यू देने वाले हैं तो इसमें सफलती की संभावना बढ़ेगी। इस समय बहुत सी यात्राएं कर सकते हैं। मीन राशि में सूर्य का भ्रमण आपको किसी योजना वाले ऐसे ट्रैक पर ले जा सकता है, जहां अधिक ऊर्जा की जरूरत रहेगी। इस समय आपको लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगा। रिश्तों में तनाव को समाप्त करने का यह अच्छा समय है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


सूर्य गोचर कुंभ राशि वालों को धनवान बनाएगा। इस समय कुंभ राशि वाले सकारात्मक रहेंगे, और बात में दम रहेगा। आसानी से दूसरों को राजी कर लेंगे। इस समय इंक्रीमेंट मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अगले तीस दिन आप आय के नए स्रोत खोज सकते हैं। निजी क्षेत्र की नौकरी में मालिक से असहमति हो सकती है। आपके शत्रु इस बात का फायदा उठा सकते हैं और कलीग्स के बीच प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस समय आपको लचीला बनना होगा। इस समय निवेश के बारे में विशेषज्ञों से बात करें। अपने निजी जीवन में आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांस से भरा अच्छा समय बिताएंगे। ससुराल वालों से संबंध सुधरेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशी आएगी। कुंभ राशि वाले लोग अपने ससुराल वालों के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। सिंगल लोग इस दौरान विवाह के बारे में भी सोच सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल ठीक रहेगा और आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।


14 मार्च से अगले तीस दिन मीन राशि वाले खुद पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समय मीन राशि वाले व्यक्तिगत पहचान को लेकर गंभीर हो जाएंगे। आपकी यह बात कुछ लोगों को पसंद आ सकती है तो कुछ लोग इससे नाराज भी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी समझ और सहकर्मियों की मदद से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। काम में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे ताकि आप समय सीमा से पहले टास्क पूरा करें। अगले तीस दिन मीन राशि वाले खुद को बेहतर बनाने और अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। निजी जीवन में बहस असहज करेगी। इस समय आपका घमंड बढ़ सकता है। आपके शब्द आपके साथी को दुखी कर सकते हैं। इससे रिश्ते में दूरी बढ़ेगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।