
Venus Direct 2025 Weekly Horoscope till 19 april: शुक्र मार्गी होकर अगले एक सप्ताह सभी राशियों को क्या देंगे
Weekly Horoscope Till 19 April: मीन शुक्र की उच्च राशि है, इसकें शुक्र बलवान होते हैं और पूरी क्षमता से फल देते हैं। जिन राशि के लोगों की कुंडली में शुभ होते हैं उनको बहुत अधिक सकारात्मक फल देते हैं और जिनकी कुंडली में अशुभ होते हैं उन्हें कमजोर फल देते हैं। ऐसे में जब 13 अप्रैल 2025 की सुबह शुक्र मार्गी हुए हैं तो 7 राशियों का नसीब जाग सकता है, आइये जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहना चाहिए (Venus Direct 2025)
शुक्र मार्गी होने से मेष राशि वालों को सुखद फल मिलेगा। इस समय मेष राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। काफी समय से चला आ रहा मानसिक तनाव दूर होगा और सेहत में सुधार भी होगा। अनिद्रा के शिकार लोगों के लिए यह शुक्र गोचर शुभ फल देने वाला है।
मार्गी शुक्र वृषभ राशि वालों को भी सकारात्मक फल देते नजर आएंगे। इस अवधि में वृषभ राशि वालों के रूके काम एकदम से शुरू हो सकते हैं। बचपन के मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेम विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। मार्गी शुक्र व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुक्र मार्गी होकर मिथुन राशि वालों के लिए समय कुछ चुनौतीपूर्ण ही रहेगा। मिथुन राशि वालों कामकाज के विस्तार के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी, क्योंकि अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। होटल कारोबारियों को कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इस समय संतान को लेकर आप कुछ परेशान होंगे।
शुक्र की सीधी चाल कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा कर सकती है। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च न करें। विरोधियों से अधिक तालमेल न रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
ये भी पढ़ेंः
शुक्र मार्गी होकर सिंह राशि वालों को दयावान बना देंगे। इस समय सिंह राशि वाले लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस समय सिंह राशि वाले लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। आकास्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुक्र मार्गी होने से शत्रु कन्या राशि वालों से दूरी बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव देखने को मिल सकता है। अपना चरित्र अच्छा रखें, पुराने गुप्त संबंध अचानक से सामने आ सकते हैं। व्यापार में सामान्य धन लाभ होगा।
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र मार्गी की अवधि में तुला राशि वालों को व्यापार में ज्यादा बड़े बदलाव करने से बचना होगा। हालांकि इस समय मित्रों का साथ मिलेगा। प्रेमी जन के साथ रिश्ते काफी मजबूत रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं और इनके मार्गी होने से तुला राशि वालों को करियर के नए विकल्प भी मिल सकते हैं।
शुक्र के मार्गी होने से वृश्चिक राशि वाले स्टूडेंट्स को को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। पेट के रोगों में लाभ मिलेगा।
शुक्र गोचर धनु राशि के लिए रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में कुछ नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है। इस समय मेहनत का पूरा फल न मिलने से आपका मन व्यथित हो सकता है। आपके कार्य काफी जगह रूक सकते हैं। कुछ नया शुरू करने में जल्दबाजी न करें। आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशि वाले किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से संबंध अच्छे रहेंगे। नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। आपको भरपूर सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यवसाय में रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। बहुमूल्य वस्तुओं को संभालकर रखें। दांपत्य संबंधों में कुछ नवीनता महसूस करेंगे। लेकिन मन में अज्ञात भय परेशान करता रहेगा। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें।
संबंधित विषय:
Published on:
13 Apr 2025 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
