
Venus Transit in Gemini Impact on your zodiac sign is auspicious or no: शुक्र ने मिथुन राशि में गोचर कर लिया है। उन्होंने आज 2 मई मंगलवार के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव की राशि मिथुन में गोचर किया है। दोपहर दो बजे शुक्र के इस गोचर की अवधि 23 दिन रहेगी। अब शुक्र मई के महीने में ही 30 मई को कर्क राशि में गोचर करेंगे। मई के महीने में ही शुक्र का यह दूसरा गोचर कर्क राशि में 7 बजकर 39 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि शुक्र को सौंदर्य, वैभव, ऐश्वर्य यानी सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। इसीलिए यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कई राशियों के लिए वैभव और ऐश्वर्य लाने वाला रहेगा। तो किसी को इस अवधि में मानसिक परेशानियों से दो चार भी होना पड़ सकता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहे हैं राशि चक्र की 12 राशियों पर शुक्र के गोचर का कैसा रहेगा प्रभाव...
शुक्र गोचर का मेष राशि पर असर
शुक्र के इस गोचर का मेष राशि के लोगों पर शुभ प्रभाव दिखेगा। इन्हें अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती और घूमने का मौका मिलेगा। इस अवधि में आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। धन आगमन होगा। अच्छे अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। छोटी-छोटी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा।
शुक्र गोचर का वृष राशि पर असर
वृष राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का मिथुन राशि में गोचर शुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपके जीवन में अनुकूल और शुभ प्रभाव मिलेंगे। आपका बैंक बैलेंस अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में भी शुक्र का गोचर शुभ प्रभाव दिखाएगा। नौकरी करने वालों के लिए भी सुनहरा वक्त है, नए मौके मिल सकते हैं। आपकी बातें लोगों के मन को प्रभावित करेंगी।
शुक्र गोचर का मिथुन राशि पर असर
शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मिथुन राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। यह अवधि आपके लिए शुभ प्रभाव देने वाली रहेगी। इस अवधि में आप किसी नई संपत्ति की डील कर सकते हैं। इस अवधि में आपको संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे। इस 23 दिन की अवधि में आपके स्वयं पर ही खर्च बढ़ेंगे।
शुक्र गोचर का कर्क राशि पर असर
शुक्र का गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए अशुभ रहेगा। इस अवधि में आपके खर्च अचानक बढ़ेंगे। हो सकता है कि आपकी सारी बचत खर्च हो जाए। आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बेतहाशा खर्च कर सकते हैं। मुकदमेबाजी पर आपका काफी खर्च हो सकता है। कोई नया सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं। हालांकि खर्च के साथ ही आपके लिए लाभ के योग भी बन रहे हैं। खर्च के साथ ही आपके लिए लाभ के योग भी बने हुए हैं।
शुक्र गोचर का सिंह राशि पर असर
शुक्रके मिथुन राशि में गोचर से सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। कहीं रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे खुश होंगे। इस अवधि में आप अपने कार्य बेहतरीन तरीके से पूरे करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। संतान की तरफ से भी कोई अच्छा समाचार सुनेंगे।
शुक्र गोचर का कन्या राशि पर असर
कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में गोचर बहुत ही शुभ प्रभाव देने वाला होगा। आपके जीवन में सुविधाएं बढऩे वाली हैं। किसी नई योजना स आपको धन लाभ होगा। ईश्वर की कृपा से सब कुछ अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपके ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आपको परिवार के साथ रहने का मौका भी मिलेगा। शुक्र का यह गोचर इस राशि के बिजनेस मेन और वीमेन के लिए भी शुभ फलदायी रहेगा।
शुक्र गोचर का तुला राशि पर असर
शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से तुला राशि को धन के मामले में खास लाभ होगा। आपके लिए आगे भी धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपकी जीत तय है। इस अवधि में आपको विरासत मिलने के योग हैं। इतना ही नहीं आपका अटका हुआ धन भी इस अवधि में आपको मिल सकता है। इस दौरान आपको लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ये यात्राएं आपके लिए काफी लाभ देने वाली रहेंगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शुक्र गोचर का वृश्चिक राशि पर असर
शुक्र का यह गोचर वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव लाने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी। पार्टनर के साथ किसी भी तरह से विवाद में न पड़ें। आर्थिक मामलों में यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। आप इस अवधि में कुछ सेविंग भी कर पाएंगे।
शुक्र गोचर का धनु राशि पर असर
शुक्र के इस गोचर से धनु राशि के लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपकी लव लाइफ शानदार होगी। आपके लिए रोमांस के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ जाकर शॉपिंग करेंगे। इस अवधि में आप सभी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे और कहीं आउटिंग का प्लान भी बना सकते हैं। किसी वजह से पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। फिजूल की बहस से बचें। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
शुक्र गोचर का मकर राशि पर असर
मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में गोचर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अच्छा और पोषणयुक्त आहार लेना चाहिए। आपको भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। इस बीच आपके खर्च बढ़ेंगे। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी के संबंध में कहीं से अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं।
शुक्र गोचर का कुंभ राशि पर असर
शुक्र का गोचर कुंभ राशि वालों की लव लाइफ के लिए वरदान साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ चल रहे विवाद खत्म होंगे। आप लोग एक शानदार रोमांटिक वक्त बिताएंगे। रोमांटिक वक्त के बीच आप पढ़ाई के लिए भी समय निकालेंगे। इस अवधि में आप अपने गुरु से किसी प्रकार का मार्गदर्शन ले सकते हैं और उनसे आपको सही ज्ञान मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी।
शुक्र गोचर का मीन राशि पर असर
शुक के मिथुन राशि में गोचर से मीन राशि वालों के जीवन में चार चांद लग सकते हैं। इसय अवधि में ये लोग नया वाहन खरीद सकते हैं। कोई बड़ी और महंगी वस्तु खरीदने के योग जो लाभ दिलाएगी। धन लाभ होगा। यह भाई-बहनों से हो सकता है। शादीशुदा लोगों को ससुराल का सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल और शुभ रहेगा। दोस्तों से आपको पूरी मदद मिलेगी।
शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
किसी की कुंडली में यदि शुभ अशुभ, मंदा या फिर कमजोर या नीच का है, तो उसे शुक्र के गोचर की इस अवधि में ये उपाय जरूर करने चाहिए, इन उपायों से शुक्र का अशुभ प्रभाव कम होगा।
- मां लक्ष्मी की उपासना करें।
- भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें।
- शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं।
- चमकदार सफेद और गुलाबी रंग का प्रयोग बढ़ा दें।
- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, सफेद कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करनी चाहिए।
Updated on:
02 May 2023 04:26 pm
Published on:
02 May 2023 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
