1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shukra Gochar 2023: शुक्र ने किया गोचर, कोरोना होगा कम, प्राकृतिक आपदाओं से देगा राहत, जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Shukra transit in Gemini 2023, impact on country and world, zodiacs: वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होंगे, उनके वैवाहिक जीवन में तनावा, सांसारिक सुखों में कमी, आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। किडनी रोग समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों के लोगों का सोया भाग्य जागेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 2 May 2023, 2:04 PM IST

shukra_transit_in_gemini_impact_on_country_and_world.jpg

Shukra transit in Gemini 2023, impact on country and world, zodiacs: ज्योतिष में बृहस्पति की तरह ही शुक्र ग्रह की गिनती बेहद शुभ ग्रहों में की जाती है। शुक्र ग्रह सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। शुक्र को कला, प्रेम, सौंदर्य, विवाह, वाहन समेत अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र देव ने आज मंगलवार 2 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र देव ने दोपहर 2 बजे मिथुन राशि में प्रवेश किया है। अब वे इसी राशि में अगले 23 दिन तक यानी 30 मई तक रहेंगे।

भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक शुक्र देव के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव होंगे। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में हैं, उन्हें मिथुन राशि में शुक्र के गोचर से सभी सांसारिक सुख मिलेंगे। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होंगे, उनके वैवाहिक जीवन में तनावा, सांसारिक सुखों में कमी, आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। किडनी रोग समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों के लोगों का सोया भाग्य जागेगा।

शुक्र की है पृथ्वी से दोस्ती, प्राकृतिक आपदाओं से देगा राहत
शुक्र को अमृत संजीवनी का मालिक कहा जाता है। वहीं यह भी माना जाता है कि शुक्र पृथ्वी के साथ रहने वाला ग्रह है। इसीलिए शुक्र के इस गोचर से कोरोना महामारी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी। इसके गोचर से कोरोना का असर कम होता जाएगा। प्राकृतिक आपदा और अप्रिय घटनाओं में कमी आएगी। यदि ये घटनाएं हुई भी तो लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे। यही नहीं माना जा रहा है कि शुक्र के इस गोचर से दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को बचाने में भी शुक्र का योगदान रहेगा।

यहां जानें शुक्र के प्रभाव
- शुक्र के गोचर की यह अवधि बिजनेस करने वालों के लिए शानदार रहेगी।
- रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से इजाफा होगा।
- लोगों की आय में वृद्धि होगी।
- देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी शुक्र का मिथुन राशि में गोचर शुभ रहने वाला है।
- खाने की चीजों की कीमतों में कमी दर्ज की जाएगी।
- सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतों में गिरावट की उम्मीद की जा सकती है।
- मशीनरी आदि सामान महंगे होंगे।
- बिजनेस में तेजी आएगी।
- सोने-चांदी के भाव बढ़ेंगे।
- भौतिक सुखों के साथ ही वैवाहिक सुखों में इजाफा होगा।
- सुख-सुविधाओं की चीजों में बेतहाशा वृद्धि होगी।
- देश-दुनिया की रातनीति में इसके साथ ही राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
- शुक्र के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ेंगी।

शुक्र ग्रह के उपाय
- मां लक्ष्मी की उपासना करें।
- भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें।
- शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं।
- चमकदार सफेद और गुलाबी रंग का प्रयोग बढ़ा दें।
- श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, सफेद कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:Shukra and Mangal Yuti 2023: शुक्र और मंगल की युति इन राशियों को करेगी परेशान, ये राशियां रातों-रात हो जाएंगी मालामाल