11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 18 to 24 February: मेष से मीन तक के लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, जानिए राहत के उपाय

Weekly Horoscope 18 to 24 February नया सप्ताह रविवार 18 फरवरी से शुरू होने वाला है। इसी सप्ताह में बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है, इन सबका असर सभी राशि के लोगों पर रहेगा तो यह सप्ताह कई राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ है तो कुछ क्षेत्रों में चुनौती भी लाने वाला है तो साप्ताहिक राशिफल में आइये जानते हैं मेष से मीन तक के लोगों के लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन..

9 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 17, 2024

weeklyhoroscope.jpg

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024

साप्ताहिक मेष राशिफल
साप्ताहिक मेष राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के अनुसार रविवार से शुरू हो रहा नया सप्ताह आपके लिए सुखद रहने वाला है। इस हफ्ते में मेष राशि के लोग बहुप्रतीक्षित कार्यों को अच्छी तरह से पूरा करने में कामयाब होंगे। इस समय विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और विवाह योग्य युवाओं को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। मेष राशि के व्यवसायियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। अपने निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। घर में मरम्मत की योजना बनेगी।

इस सप्ताह लोकप्रियता और साख में वृद्धि होगी। खास कर सोमवार और मंगलवार का दिन सुखद रहेगा। हालांकि मौसमी बीमारियों के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। होटल कारोबार में कुछ बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपको उधार लेने से बचना चाहिए। बेकार लोगों से दूर रहना चाहिए। कहीं अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको अनुशासित व्यवहार से लाभ होगा। बच्चों पर नियंत्रण रखें, संतान के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। गुरुवार और शनिवार का दिन सुखद नहीं रहेगा।


उपाय: देवी मां के मंदिर में जाकर सेवा करें।

साप्ताहिक वृषभ राशिफल
साप्ताहिक वृषभ राशिफल के अनुसार नये सप्ताह की शुरुआत आपके लिए विशेष शुभ रहेगी। समय का भरपूर सदुपयोग करने का प्रयास करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित कर पाएंगे। आर्थिक कमजोरी दूर होगी। जॉब में तरक्की के अवसर मिलेंगे। धन का आगमन आसानी से होगा। युवाओं को जॉब के शानदार अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। विदेश यात्रा से लाभ होगा।

आपके लिए इस सप्ताह रविवार और शुक्रवार का दिन विशेष शुभ रहेगा। वहीं 18 से 24 फरवरी के बीच किसी महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने का भय रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभाल कर रखें। मैत्री संबंधों में अहंकारी व्यवहार से आपको बचना चाहिए। पुराने ऋण को लेकर मन परेशान हो सकता है। अति आत्मविश्वास के चलते काम बिगड़ सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रदर्शन की चिंता रहेगी। शरीर में खुजली की समस्या हो सकती है। टॉयलेट संबंधी परेशानियों को हल्के में न लें। कुछ गुप्त बातें बाहर आने की आशंका है। अनजान लोगों के साथ लेन-देन में सावधानी रखें। सोमवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

उपाय: भगवान श्रीकृष्ण जी को माखन और मिश्री का भोग लगाएं।


मिथुन साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक मिथुन राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के अनुसार आपकी राशि मिथुन है तो नये सप्ताह में नई योजनाओं को बनाने के लिए सप्ताह शानदार रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय में नये प्रयोग करने का विचार बनाएंगे। संतान की समस्या का आपको समाधान मिलेगा। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार की खुशियों का ध्यान देंगे। आपके निर्णयों से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

आपके भीतर सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा। उत्तम और व्यवस्थित जीवन जीने का प्रयास करें। तकनीकी शिक्षा से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं अपने विचारों में लचीलापन रखें। शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। न्यायालयीन मामलों को लेकर आपको थोड़ा परेशान होना होगा। सप्ताह के बीच का हिस्सा आपके लिए शुभ रहने वाला है। जॉब पर आपको ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। भावुक होने के बजाय प्रैक्टिकल होकर काम करें। विचाराधीन योजनाओं को शुरू करने में समय लगेगा। विदेश यात्रा में परेशानी आ सकती है। बीमारियों पर धन खर्च होगा। अचानक धन हानि हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय: रोजाना सुबह-शाम ॐ नमः शिवाय मंत्र की 1-1 माला का जाप करें।


साप्ताहिक कर्क राशिफल
साप्ताहिक कर्क राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए नया सप्ताह बेहद शुभ है। इस समय कर्क राशि के व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा, इससे मन उत्साहित रहेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय देंगे। विद्यार्थी अध्ययन में रूचि लेंगे। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। अपने खान-पान को शुद्ध बनाए रखें। विदेश में अध्ययन का सपना देखने वाले युवाओं को उत्तम अवसर मिलेंगे। जीवनशैली को संयमित रखना आपके लिये बेहद आवश्यक है।

स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का समाधान मिल जाएगा। संतान को करियर में उन्नति मिल सकती है। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन सुखद रहेगा। वहीं सप्ताह की शुरुआत में बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। आप सकारात्मक रहें और दूसरों को भी रहने की सलाह दें। किसी भी बात को खींचने से आपको नुकसान होगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी कार्यशैली पर किसी के कहने पर शंका न करें, तनाव और क्रोध से बचें। ज्यादा लाभ की इच्छा में किसी के हितों को प्रभावित न करें। व्यवसाय में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिए। धन की कमी के कारण आपके काम प्रभावित होंगे। लोहे के उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखें।
उपाय: काले कुत्ते को तेल चुपड़ कर रोटी खिलायें।

ये भी पढ़ेंः कुंभ राशि में बनेगा बुधादित्य योग, जानें किसे नफा किसे नुकसान

संबंधित खबरें


सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के अनुसार आपकी आय इस सप्ताह बढ़ सकती है। पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा। आप कुछ बड़ा करने की योजना बना सकते हैं। अपनी रचनात्मकता को लोगों के सामने प्रदर्शित करने का मौका पाएंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके निर्णयों से लाभ मिलेगा। आपको एकाग्रचित्त होकर काम करने की आवश्यकता है। मित्रों की सहायता से परेशानी का समाधान ढूंढ लेंगे। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और इंटरनेट पर आप कितना भी व्यस्त रहें, लेकिन परिवार के साथ आपको अवश्य समय बिताएं।

आपको ध्यान अवश्य करना चाहिये। धीमी गति से अपने लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ना लाभकारी होगा। रविवार से मंगलवार का समय विशेष शुभ रहेगा। हालांकि इस सप्ताह खर्चों की अधिकता से बजट गड़बड़ा सकता है। गरिष्ठ और घर से बाहर भोजन करने से बचें। चीजों को सकारात्मक नजर से देखें और मनोबल बनाकर रखें। यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो समय पर डॉक्टर की सलाह लें। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रिश्तों में पारदर्शिता बनाकर रखना आवश्यक होगा। परिवार में दूसरे व्यक्तियों के हस्तक्षेप को न होने दें, कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है। गुरुवार को मानहानि हो सकती है। शुक्रवार को जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।
उपाय: गणेश जी को जनेऊ, दूर्वा और मोदक अर्पित करें।


कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शुरू हो रहे सप्ताह में करियर संबंधी उलझनों से आपको छुटकारा मिलने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। परिश्रम का लाभ आपको मिलेगा। आप साहित्य और लेखन आदि में पर्याप्त रूचि ले सकते हैं। नव विवाहित जोड़े फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। रविवार को परिवार के साथ घूमने जाएंगे। कारोबार में भी इच्छानुसार परिणाम मिलेंगे। धन की स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय विशेष रूप से शुभफलदायक रहेगा।

हालांकि इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखें। आप लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको लोग गलत समझ सकते हैं। विपरीत जेंडर के लोगों के साथ आप कुछ ज्यादा ही घुल मिल सकते हैं। इसके कारण आप शंका की नजर से देखे जा सकते हैं। किसी पर भी अपनी बातों और विचारों को लेकर दबाव न बनाएं। प्रेमी जोड़ों को आपसी विश्वास बनाए रखना चाहिए। सप्ताह के अंत में आपको अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय: बहते जल में 7 बताशे प्रवाहित करें।

साप्ताहिक तुला राशिफल
साप्ताहिक तुला राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के अनुसार यह सप्ताह सभी दृष्टि से लाभकारी रहेगा। सप्ताह के सभी दिन आपके लिए अच्छे ही रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। गुरुजनों और बॉस की विशेष कृपा आप पर रहेगी। बेहतर होगा कि आप एकाग्र होकर अपने काम को पूरा करें। विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट इस सप्ताह मिल सकता है। अपने सहकर्मियों पर अपनी योग्यता और प्रभाव को प्रदर्शित करने में सफल रहेंगे। प्रबंधन क्षमता और धैर्य का परिचय देने के कारण आपको लाभ मिलेगा। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। सप्ताह का आखिरी भाग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

हालांकि सप्ताह की शुरुआत में पेट और आंतों की समस्या हो सकती है। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों को लेकर आपको अजीब सी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। झूठी आशाओं के बजाय यथार्थ में जीना आपके लिए हितकर होगा। नया घर बनवा रहे हैं तो उसको लेकर भागदौड़ ज्यादा करनी होगी। ऑफिस का माहौल सामान्य ही रहेगा। मंगलवार को ज्यादा बड़ा काम न करें।

उपाय: हनुमान जी को राम नाम का चोला चढ़ाएं।

येे भी पढ़ेंः अगले कुछ दिन दो राशियों को करियर, व्यापार में करना होगा स्ट्रगल, बुध राशि परिवर्तन का होगा बड़ा असर

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के अनुसार किसी शुभ समाचार के मिलने से जीवन में नई उमंग का संचार होगा। आपको अनुशासित होकर कार्य करने से सफलता मिलेगी। कंसल्टेंसी और मेडिकल क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। मीडिया से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकता है।

शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से लाभकारी दिन रहने वाले हैं। वहीं इस समय आप मोह के वशीभूत होकर कोई बड़ा अवसर गंवा सकते हैं। परिवार में कलह भी संभव है। आप वह काम कर सकते हैं जो शायद आपको पसंद न हो। इस सप्ताह आप अपने मन पर नियंत्रण रखें। बैंक-बैलेंस को ध्यान रखते हुए भी कार्ययोजना बनाएं। ज्यादा दिखावे के चक्कर में न रहें। कोई अपना व्यक्ति आपके विश्वास को खण्डित कर सकता है। धार्मिक विचारों से दूरी न बनाएं। सोमवार और मंगलवार थोड़े भारी दिन बीतने वाले हैं।
उपाय : रोजाना ॐ आदित्याय नमः मंत्र जपें

धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आपको रूचि अनुसार काम चुनने का मौका मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। इसलिए बेधड़क होकर काम करें, आपको सफलता मिलेगी। भोग और विलासिता वाली जीवनशैली के प्रति आप आकर्षित होंगे। धनु राशि के पुरुषों को नई प्रेमिका मिल सकती है। कारोबार के लिए भी यहसमय अच्छा है। आपके सामाजिक संपर्क प्रभावशाली रहेंगे। संतान की शिक्षा में उल्लेखनीय सफलता से गदगद रहेंगे। परिवार में कोई समारोह निश्चित हो सकता है। हालांकि इस समय आपको मशीनों के प्रयोग में सावधानी रखनी होगी।

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें। आपके चुनावी स्वभाव के कारण कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। दूसरों की सहूलियत देखकर ही निर्णय लें। बेवजह की बातों में समय न खराब करें। दूसरों को दिखाने के लिए काम करने से हानि होगी। कोई पुरानी याद अचानक ताजा हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर संतुलन भरा रवैया अपनाने की जरूरत है। आप बिना विचार के कोई काम न करें, क्योंकि इसके कारण आपको स्वयं ही थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। रविवार और शनिवार कमजोर दिन सिद्ध होंगे।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ नित्य करें।


मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नये सप्ताह में मकर राशि वाले कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। उत्तम और व्यवस्थित जीवनशैली से आपको लाभ मिलेगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों के अवसर मिलेंगे, सामाजिक संस्थाओं से आपको पुरस्कार मिलेगा। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग आपके कार्य का विस्तार कर सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के अवसर मिलेंगे। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। आय में निश्चितता होगी । हालांकि आपको शेयर और सट्टे के कार्यों से दूर रहना चाहिए। बदलते मौसम के कारण आपको एलर्जी और कफ की बीमारी हो सकती है। बेवजह की गलतफहमी से विघ्न आ सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। कोई नजदीकी व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आपको गुस्से से बचना चाहिए। आलस्य और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। मित्रों के साथ पुराने मतभेद दोबारा उभर सकते हैं। सोमवार और शनिवार को मन असंतुष्ट रहेगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल के अनुसार 18 से 24 फरवरी का सप्ताह आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला है। दिल और दिमाग के बीच सामंजस्य बनाकर रखें। आपके भीतर छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आएगी। भूतकाल के अनुभवों का लाभ आपको मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष मन लगाएंगे। पति-पत्नी के संबंध मजबूत रहेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। सम्पत्ति संबंधित अनुबंध से लाभ होगा। मंगलवार के बाद आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

विचारों में संतुलन बनाकर रखने की जरूरत है। हालांकि धन संबंधित मामलों को लेकर थोड़ी सावधान रहना होगा। शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कभी-कभी आप पर नकारात्मकता का असर देखने को मिल सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्रेम संबंधों को लेकर निष्ठावान रहें। दूसरों की बातों को ज्यादा गंभीरता से न लें। अपने कार्यों को शांतिपूर्वक पूरा करें।
उपाय: शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें।

साप्ताहिक मीन राशिफल
साप्ताहिक मीन राशिफल 18 से 24 फरवरी 2024 के समय में आप कुछ कलात्मक मनोभावों से युक्त रहेंगे। अपने भावों को अभिव्यक्त करने के लिए सप्ताह शानदार रहेगा। पुरानी परेशानियों को सकारात्मक दृष्टि से सुलझाने की कोशिश करनी होगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने का प्रयास करेंगे। इससे मनोबल और उत्साह में वृद्धि होगी। उत्तम वस्त्र और आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं।

रविवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से शुभ फलदायक रहेगा। हालांकि नया व्यापार और जॉब आपने शुरू किया है तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने लक्ष्यों पर ध्यान रखें। दैनिक कार्यों में थोड़ी रूकावट आएगी। विचाराधीन योजनाओं को सही समय पर शुरू करने में परेशानी आएगी। आपको अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। अपने मन को भटकने न दें। एलोपैथिक दवाइयों के सेवन में थोड़ी सावधानी रखें। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लव अफेयर्स के मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। सोमवार और शुक्रवार को निजी जीवन में परेशानी आ सकती है।

उपाय: रूद्राष्टक का नित्य सुबह शाम पाठ करें।