10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

60 साल की उम्र में बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने से व्यथित वृद्ध ने जहर खाकर दी जान

60 साल की उम्र में बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने से व्यथित वृद्ध ने जहर खाकर दी जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 25 Jun 2018, 12:48 PM IST

auriaya

60 साल की उम्र में बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने से व्यथित वृद्ध ने जहर खाकर दी जान

औरैया. 60 साल की उम्र में बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने और अपने साथियों द्वारा लगातार उपहास से परेशान वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गांव वालों की माने तो जिस दिन से गांव की एक महिला ने मुकदमा लिखा है। उस दिन से वो बहुत व्यथित थे। लगातार अपने को फंसाये जाने का आरोप लगा रहे थे। इसके बाबजूद उनको बलात्कारी कह कर उनके साथी उन्हें परेशान कर रहे थे। उम्र के आखिरी पड़ाव व ऐसे आरोप लग जाने से व्यथित वृद्ध ने ऐसा कदम उठाया और अपनी जिंदगी को मौत के हवाले कर दिया। इस घटना से परिजनों और गांव वालो में रोष है। वहीं गांव में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चाएं है। कुछ की माने तो महिला की उम्र लगभग 50 दोनों के बीच चोरी छुपे कुछ चल रहा था। लेकिन किसी ने दोनों को देख लिया। और फिर कहानी ने उल्टा मोड़ ले लिया। मामला बलात्कार का दर्ज हो गया।

बताते चले जनपद की औरैया कोतवाली के पुरवा डोरी स्थित एक बलात्कार के आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के खिलाफ 4 दिन पूर्व ही शहर कोतवाली में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया था मृतक ने सुसाइड नोट लिखकर 6 अन्य ग्रामीणों को मौत का कारण बताया है।

ग्राम पंचायत चपटा के मजरा पुरवा डोरी निवासी सत्यनारायण पुत्र दयाराम 60 वर्ष ने रविवार सुबह करीब 6 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते उसे उल्टियां होने लगी। जानकारी पर पड़ोसी व परिजन सीएचसी अजीतमल ले गये जहा से सैफई रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही सत्यनारायण ने दम तोड़ दिया। चार दिन पूर्व ही गांव निवासी एक महिला ने शहर कोतवाली में मृतक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा पंजीकृत करवाया था। परिजनों के अनुसार उसी कारण मृतक बहुत ही परेशान रहने लगा था। सत्यनारायण गांव में ही रहकर खेती व मजदूरी करता था जबकि दो लड़के राजू व संजू बिहार में रहते है मृतक ने अपने छोड़े सुसाइड नोट में गांव के ही निवासी शिवराम, पप्पू ,पूरन प्रकाश जितेंद्र व निरंजन पर खुद को फंसाने का आरोप लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।