10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉफी दिलाने के नाम पर युवक ने 7 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म

टॉफी दिलाने के नाम पर युवक ने 7 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 4:01 PM IST

rape

औरैया. दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार के कड़े कानूनों के बनाये जाने के बाद भी मानसिक विकृत को नहीं रोक पा रहा है। जनपद के दिवियापुर थाना क्षेत्र के हरचंदपुर में टॉफी दिलाने के बहाने एक युवक सात वर्षीय मासूम को अपने साथ ले गया। मौके का फायदा मिलते ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको चुपचाप उसके घर भी छोड़ आया। बालिका के घर में चुपचाप रहने पर परिजनों से उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ घटना को बयां कर सारी हकीकत बताई।

बताते चले कि हरचंदपुर में सात वर्षीय मासूम को एक युवक टॉफी दिलाने के लिए बहला फुसला कर अपने साथ नदी किनारे ले गया। यहां उसने मासूम के दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे लाकर घर छोड़ दिया। घर आने के बाद मासूम गुमसुम सी बैठी थी। पूछने पर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।

उसके पिता ने दिबियापुर थाने में जानकारी दी। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हरचंदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना आकर पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सुनते ही पुलिस सकते में आ गई। आनन फानन मामले की पूरी जानकारी ली गई। सूचना पर सीओ सिटी वंदना सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक आर के सक्सेना भी दिबियापुर थाने पहुंच गए।

उन्होंने मासूम से पूछताछ की। इसके बाद मामला उसके पिता से समझा। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी मथुरा का पुत्र श्रीकृष्ण पुत्री को टॉफी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। उसने नदी किनारे जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वापस पुत्री को घर पर आकर छोड़ दिया। उनके द्वारा पूछने पर पुत्री ने पूरी बात उन्हें बताई। दिबियापुर पुलिस ने पिता की तहरीर पर श्रीकृष्ण के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम श्रीकृष्ण को हरचंदपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं मासूम को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। और आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है।