26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले सपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने जताई नाराजगी, किया यह ऐलान

मध्यप्रदेश चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले सपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 Nov 2018, 9:49 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. मध्यप्रदेश चुनाव से ठीक एक हफ्ते पहले सपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है। आपको बता दें कि सपा प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत नहीं मिलने पर जेल भेज दिया गया। मामला साल 2013 के विधानसभा चुनाव का है, जिस दौरान आचार संहित के उल्लंघन के मामले में अनुभा मुंजारे पर धारा 188 आईपीसी, 126 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के बचपन के मित्र ने खोल डाले उनके बड़े राज, कहा नेताजी को राजनीति में लाए थे ये, छोड़ दी थी अपनी सीट, सपाईयों को भी नहीं पता था यह

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया हमला-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के जिला बालाघाट में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के डरे हुए प्रत्याशी के इशारे पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर सन् 2013 का मुकदमा है और कार्यवाही चुनाव से ठीक 7 दिन पहले हुई है। ये हमारा उनका अपमान नहीं ये जनता का अपमान हुआ है। पिछली सरकार के दबाव में प्रशासन ने उन्हें हरा दिया था। इस बार भी मतदाताओं में भारी उत्साह और जोश है। जनता का जर्बदस्त रूझान उनके प्रति है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी से पहले अखिलेश ने लिया आज के सबसे बड़े सड़क हादसे का संज्ञान, मध्यप्रदेश से किया बहुत बड़ा ऐलान

अखिलेश ने वोट देने की अपील की-

उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर अनुभा मुंजारे के लिए लोगों से वोट करने की अपील की और लिखा,

"हर एक को मिलके अब साथ निभाना है, बदलाव के लिए अनुभा मुंजारे जी को जिताना है,
गर हो आबादी के हिसाब से विकास, तभी पूर्ण हो पायेगी सबके साथ, सबके विकास की बात।"