26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने यूं मनाया बाल दिवस, अखिलेश-डिंपल ने भी ऐसे दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी बच्चों संग इस पर्व को मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Nov 2018, 8:51 PM IST

Aparna dimple akhilesh

Aparna dimple akhilesh

लखनऊ. बुधवार को पूरे देश ने बाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्‍म 14 नवंबर को हुआ था और उन्‍हें बच्चों से बेहद प्यार था। यही वजह है कि बच्‍चे आज भी उन्‍हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। और देेश भर में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यूपी में भी यह दिवस मनाया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी बच्चों संग यह दिवस मनाया। इसी के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी देश के भविष्य निर्माताओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- शिवपाल से दो कदम आगे निकले बेटे आदित्य, यह पत्र जारी कर मुलायम सिंह के लिए की धमाकेदार घोषणा, सपाई भी हुए खुश

अपर्णा यादव ने बच्चों संग मनाया बाल दिवस-

अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे कई बच्चों के साथ एक मंच पर मौजूद दिख रही है। पीछे बैकग्राउंड में हैपी चिल्ड्रन्स डे लिखा है। इस तस्वीर को बाल दिवस लिखते हुए अपर्णा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- ओमप्रकाश राजभर के ताजा बयान से भाजपा में हड़कंप, शहरों के नाम बदलने पर की अब तक की सबसे बड़ी घोषणा

अखिलेश ने कहा यह-

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर नेहरू जी की एक पक्ति से अंकित तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम जिस तरह बच्चों की परवरिश तय करते हैं, उससे भारत का भविष्य तय होता है। अखिलेश ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "विनम्र, सहृदय एवं बच्चों में भविष्य देखने वाले पं० जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन एवं आप सबको बाल दिवस की शुभकामनाएं।"

डिंपल ने भी किया ट्वीट-

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी इस मामले में पीछे नहीं रहीं और कहा कि पं० जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर विनम्र अभिवादन एवं बाल दिवस पर देश के भविष्य निर्माताओं को प्यार एवं शुभ आशीष।