26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश हुए भावुक, यह तस्वीर साझा कर कही बहुत बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादवा का आज 80वां जन्मदिन है, जिसे प्रदेश भर में समाजवादी बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 Nov 2018, 4:28 PM IST

Mulayam birthday

Mulayam birthday

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादवा का आज 80वां जन्मदिन है, जिसे प्रदेश भर में समाजवादी बड़ी ही धूमधाम से मना रहे हैं। गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में मुलयम सिंह यादव ने सपा के दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा। इसके बाद वे छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के दफ्तर भी पहुंचे जहां वे उनका बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे। वहीं लोगों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का भी बेसब्री से इंजजार था और आखिरकार उन्होंने नेताजी के साथ तस्वीर साझा कर एक भावुक बयान जारी किया।

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले सपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर अखिलेश आक्रोशित, आनन-फानन में की धमाकेदार घोषणा

जन्मदिन पर घर आए अखिलेश-

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर है जहां वो रैलियां करने में व्यस्त हैं। हालांकि वे पिताजी का जन्मदिन नहीं भूले। सूत्रों का कहना है को वे आज सुबह पिताजी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लखनऊ आए थे, लेकिन जल्द ही वापस चले गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों संग मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाएं दी जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर तस्वीर शेयर की भावुकतापूर्ण कुछ बातें कही।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के बचपन के मित्र ने खोल डाले उनके बड़े राज, कहा नेताजी को राजनीति में लाए थे ये, छोड़ दी थी अपनी सीट, सपाईयों को भी नहीं पता था यह

Mulayam Birthday IMAGE CREDIT: Patrika

गांधी जी के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया- अखिलेश

उन्होंने लिखा हैं "माननीय ‘नेता जी’ के जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई। उन्होंने ही हम सबको गांधी जी के ‘सत्य और अहिंसा’ के मार्ग पर चलना सिखाया व लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि ‘बुराई को ख़त्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है’ और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूँजी है।"

मुलायम ने कहा यह-

अखिलेश यादव की गोरमौजूदगी में भी सपाईयों ने उनके जन्मदिन के जश्न में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सपा कार्यालय में उन्होंने केक काटा और दिल्ली को लक्ष्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा व उनमें जोश भरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का लक्ष्य होना चाहिए, दिल्ली की सरकार सब कुछ है।