30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव जीतने के लिए किसानों से किए बड़े-बड़े वादे, हार जाने पर रातोंंरात उखाड़ फिकवाया हैंडपंप

Panchayat Chunav में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारी कर रहे एक प्रत्याशी ने खेत पर किसानों के पीने के पानी की समस्या को उठाया था। प्रत्याशी की पहल पर गांव में चंदा इकट्ठा कर जमा किया था जिससे कि खेत में हैंडपंप लगे और कड़ी धूप में काम करने वाले किसानों की प्यास बुझ सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 19 May 2021, 11:58 AM IST

चुनाव जीतने के लिए किसानों से किए बड़े-बड़े वादे, हार जाने पर रातोंंरात उखाड़ फिकवाया हैंडपंप

चुनाव जीतने के लिए किसानों से किए बड़े-बड़े वादे, हार जाने पर रातोंंरात उखाड़ फिकवाया हैंडपंप

औरैया. चुनाव से पहले प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए उनसे बड़े-बड़े वादे करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी संसाधनों को देने की मांग को पूरा करने का लालच देकर उनसे अपने हित में वोट अपील करते हैं। वहीं अगर चुनाव में हार का सामना करना पड़े तो परिणाम इसके उलट देखने को मिलता है। औराया के मिश्राबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारी कर रहे एक प्रत्याशी ने खेत पर किसानों के पीने के पानी की समस्या को उठाया था। प्रत्याशी की पहल पर गांव में चंदा इकट्ठा कर जमा किया था जिससे कि खेत में हैंडपंप लगे और कड़ी धूप में काम करने वाले किसानों की प्यास बुझ सके। खेत में हैंडपंप लगा भी लेकिन जब चुनाव परिणाम आने पर वह हार गया तो रातों रात खेत से हैंडपंप उखड़वा दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो अब जांच शुरू हुई है।

किसानों और प्रत्याशी के बीच कहासुनी

दोपहर की तपती गर्मी में अक्सर खेतों में काम करने वालों को ताजा ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा था। किसानों को दूर ट्यूबवेल या फिर गांव से पानी लाना पड़ रहा था। यह समस्या देखते हुए प्रत्याशी की पहल पर गांव में चंदा कराया गया। प्रत्याशी ने अपने खेत की जमीन पर हैंडपंप लगवाया। किसानों की प्यास बुझाने के लिए उसने जिताने के लिए वोट भी मांगे। उसने यह भी वादा किया था चुनाव जीतने के बाद हैंडपंप के आसपास पक्का चबूतरा व ऊपर टीन शेड भी डलवा देगा। लेकिन चुनाव परिणाम आते ही उसने कदम पीछे खींच लिए। रातों रात हैंडपंप उखड़वा दिया और गांव वालों के विरोध करने पर गाली गलौज पर उतर आया। किसानों और पूर्व प्रत्याशी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। किसानों ने कहा कि सभी के चंदे से हैंडपंप लगा था तो उसने कहा कि हम अपने खेत से हैंडपंप हटा रहे हैं। इसमें किसी आपत्ति क्यों है और उसने भी ज्यादा चंदा दिया था।

आपसी सहमति से लगेगा हैंडपंप

किसानों में महाराज सिंह पाल, नरेश पाल, अंकित पाल, प्रमोद कुमार, जितेंद्र शर्मा का आरोप है कि खेत से हैंडपंप उखाड़ने का विरोध करने पर पूर्व प्रत्याशी ने गाली गलौज कर अभद्रता की। दोबारा उसके खेत में हैंडपंप लगाने पर जानमाल की धमकी भी दी। चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसानों ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर संबंधित पूर्व प्रत्याशी से बात की गई है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से हैंडपंप लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों के लिए धनराशि जारी, पहली किस्त में 1441.60 करोड़ रुपये का अनुदान

ये भी पढ़ें:UP Panchayat Election Results 2021- अयोध्या में सपा की बड़ी जीत, वाराणसी और मथुरा में भी हारी बीजेपी