लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रदेश अध्यक्ष की तलाश आखिरकार खत्म हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस पद के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वर्तमान परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) के नाम का ऐलान किया, जिसके बाद बधाईयों का तांता लग गया। सीएम योगी के अलावा बागपत से सांसद सत्य पाल सिंह (Satya Pal Singh), कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi), कानपुर से लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri), आजमगढ़ से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirahua), शलभ मणि त्रिपाठी ((Shalabh Mani Tripathi), कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) समेत कई दिग्गजों ने स्वतंत्र देव सिंह को बधाई दी। सभी ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट की मदद ली और एक के बाद बयान दिए।