4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी करेगी भाजपा को सत्ता से बाहर”

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर करने का उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:04 PM IST

Congress in Auraiya

Congress in Auraiya

औरैया. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने के उद्देश्य से आयोजित ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में आज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर करने का उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता अब त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। ऐरवा कटरा में नाला पुलिया के पास स्थित कमल मैरिज होम में कांग्रेस पार्टी का पोल खोलो ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आज सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में आये पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार से लोगों का अब मोह भंग हो चुका है। क्योंकि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन और आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा 2014 में हुए लोकसभा के चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को सुनहरे सपने दिखाकर सत्ता हासिल कर ली। नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सपना दिखाया था कि हर देशवासी के खाते में 15 लाख रुपये भेजा जाएगा। प्रति बर्ष 1 करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का सपना दिखाया। गंगा नदी को पूरी तरह निर्मल बनाने का वायदा किया, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का वायदा किया। विदेशों से मात्र 100 दिन में कालाधन वापस लाने का वायदा किया, लेकिन केंद्र सरकार पिछले 4 वर्षों में अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं कर सकी। इसलिए देशवासी भाजपा की सरकार से अब छुटकारा पाना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 2019 में लोकसभा के चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने ऐरवा कटरा के जुझारु कार्यकर्ता रवि बाथम को ऐरवा कटरा का ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया। रवि बाथम को ऐरवा कटरा का नया ब्लॉक अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा जैसे ही जिलाध्यक्ष द्वारा की गई वैसे ही तालियों की गड़गड़ाहट से पार्टीजनों ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 10 बर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाने में तन मन और धन से जुटे हैं। रवि बाथम ने पार्टीजनों को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है, वहीं कारनामा वह 2019 के लोकसभा के चुनाव में भी दोहरायेगी।

पोल खोलो ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को रामसनेही चक्रवर्ती,प्रकाश कश्यप,नरेश कठेरिया,सुरेश सैनी,मनमोहन सेंगर,सिपाहीलाल निषाद, कमलेश निषाद, उमेश यादव, सुशील यादव, मो0 यूनिस, परशुराम पाल, जसवंत सिंह, अनंतराम अवस्थी, अहसान मोहम्मद, राजकुमार कश्यप, ओंकार सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया। ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने की जबकि संचालन नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि बाथम ने किया।