औरैया. अछल्दा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विगत 20 जून की रात्रि में नगला रायसिंह में देवर के साथ मिलकर रिश्तों को कलंकित करते हुये अपने सगे देवर के साथ मिलकर घर पर सो रहे पति की रात्रि में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने वाले देवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l थाना क्षेत्र के अन्तर्गत इटेली चौकी के पास के ग्राम नगला राय सिंह निवासी स्व. रामप्रकाश यादव के दूसरे नम्बर के पुत्र अजय कुमार ने अपनी भाभी के साथ मिल अपने बड़े भाई धर्मेन्द्र कुमार को सोते समय मौत के घाट उतार दिया था । स्व0 राम प्रकाश के तीन पुत्र हैं जिनमें धर्मेन्द्र कुमार यादव सबसे बड़ा पुत्र था, जिसकी शादी लगभग दो वर्ष पहले इटावा जनपद के भदान से सीता देवी के साथ हुयी थी । शादी के बाद से अपने दूसरे नम्बर के देवर अजय कुमार यादव के साथ नाजायज सम्बन्ध स्थापित हो गये ।