औरैया. जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कांग्रेसियों ने मांग की है कि राष्ट्रपति स्वयं हस्तक्षेप कर भारत सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी कराए जाने के निर्देश दें इसके अलावा कांग्रेसियों ने 5 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए अपना विरोध प्रदर्शित किया है।