26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खड़े ट्रक में जा टकराई कार, एक ही परिवार के चार की मौत, चालक सुरक्षित

- बेटी की मुंह दिखाई के लिए वर पक्ष के यहां जा रहे थे परिजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 16 Feb 2021, 1:40 PM IST

1_5.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
औरैया. जिले में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगाें की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक सुरक्षित है। आगरा के सराफा व्यवसाई राजकुमार (53) पत्नी भावना (50) पुत्री दीक्षा (27) महावीर (51) और बेटे रचित (29) के साथ आगरा से कानपुर जा रहे थे। कार बेटा रचित चला रहा था। सदर कोतवाली अंतर्गत फतेहपुर गांव के सामने खड़े कंटेनर से बचने के चक्कर में रचित ने कार को दाहिनी तरफ काटा।

इस हादसे में कार कंटेनर से रगड़ती हुई निकल गई और कंटेनर से टकराने के बाद कार पलटने के बाद 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इससे कार की छत उखड़ गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा रचित सुरक्षित है। पुलिस ने उसे पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं, चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

होनी थी बेटी की मुंह दिखाई

आगरा में कमलानगर थाना क्षेत्र के बालेश्वर मोहल्ला निवासी राजकुमार मित्तल सराफा कारोबारी है। इन दिनों अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। कानपुर में उन्होंने एक परिवार में रिश्ते की बात शुरू भी की थी। मंगलवार को बेटी को दिखाने के लिए वर पक्ष के यहां जा रहे थे। उनके साथ पत्नी भावना, बेटी दीक्षा, बेटा अर्चित और साले महावीर भी थे। कार को बेटा रजित चला रहा था।