भूमाफियाओं ने नगर के फफूंद चौराहे स्थिति कब्रिस्तान व मरघट की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिसके विरोध में वह लोग शांतिपूर्ण धरने पर सत्रह दिन से बैठे हैं। पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति की सुध नहीं ली। बस प्रदर्शनकारियों से आने का आश्वासन देते रहे। हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री के नगर आगमन वाले दिन पुलिस ने जबरन बल प्रयोग कर हाजी मसीद कादरी व 3 अन्य प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण धरना देते वक्त गिरफ्तार कर शांतिभंग व अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया। वहां प्रदर्शनकारियों को जमानत बड़ी मुश्किल से दी गई।