
Mayawati Akhilesh
लखनऊ. एग्जिट पोल के बाद विपक्षी खेमे में खूब हलचल देखने को मिल रही है। कई विपक्षी दलों के नेता एक-दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद संजय सिंह ने यूपी में गठबंधन को मिल रही सीटों पर भी बड़ा बयान दिया है। वैसे आपको बता दें कि अलग-अलग एग्जिट पोल में गठबंधन के लिए कहीं 50 प्लस, कहीं 40, तो कहीं 20 से भी कम सीटों पर जीत दिखाई गई है। हालांकि अंतिम नतीजे तो 23 मई को ही आएंगे।
गठबंधन यूपी में जीतेगी इतनी सीटें, भाजपा का होगा सफाया-
उन्होंने बताचीत में कहा कि पहले की तरह एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित होंगे और केंद्र में विपक्ष की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन को 60 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी और भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिनों के नतीजे आ जाएंगे। संजय सिंह ने क अखिलेश यादव से मुलाकात को लेकर कहा कि हमारी बैठक नतीजों के बाद की रणनीति तय करने को लेकर हुई है। भाजपा व नरेंद्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी को रोकना हमारा पहला उद्देश्य है।
23 मई से पहले हो रही दलों में मुलाकात-
23 मई को आने वाले चुनावी परिणामों से पहले विपक्षी दलों में बैठकों का दौर जारी है। हाल में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अखिलेश व मायावती से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि नायडू यूपी के दो क्षत्रपों को दिल्ली में सोनिया गांधी के नेत्तत्व में होने वाली मीटिंग में शामिल कराने के लिए हुई थी।
Published on:
21 May 2019, 6:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.