उन्ही के आव्हान पर नहर कोठी से एक विशाल साईकिल यात्रा का शुभारम्भ किया। जिसमें पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व मन्त्री विनोद यादव कक्का, जिलाध्यक्ष राम लखन प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुये कस्बा में साईकिल यात्रा निकाली। साईकिल यात्रा का चेयरमैन राजू पोरवाल ने स्वागत किया।