बता दें कि अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव, इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन के साथ ही चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र नागर, नीरज शेखर व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश से पधारे नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना और चुनावों में हिस्सा लेना साथ-साथ होगा। चुनाव में समय कम है अत: बूथ स्तर और विधानसभा स्तर पर सुनियोजित ढंग से काम करना है। वही उन्होंने कहा कि हमे जनसंपर्क कार्य में तेजी लानी होगी।