पार्टी प्रवक्ता अरविंद यादव ने इसको लेकर कहा है कि जो कार्यकर्ता उपचुनाव लड़ना चाहते हैं वे हमसे संपर्क कर रहे हैं। लेकिन जिन सीटों पर पार्टी उपचुनाव लड़ेगी उसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को महीने भर के लिए चलने वाला सदस्यता अभियान समाप्त होगा, जिसके बाद बोर्ड सीटों की संख्या पर फैसला करेगा। सदस्यता अभियान ने पार्टी के जिले, मंडल इकाइयों और संगठनों को और मजबूत बनाने में मदद की। हम अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने से पहले सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पार्टी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना चाहते हैं। इससे पहले, शिवपाल ने कहा था कि पार्टी किसी भी परिस्थिति में विलय नहीं करेगी, लेकिन समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन कर सकती है।