औरैया. जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जो पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला जिले के अजीतमल कस्बे का है। जहां के निवासी चंद्र शेखर पुत्र राम स्वरूप की मृत्यु हो गई थी। जिनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद परिवारीजन गोपालपुर पुल के पास नहर में नहाने गए थे।