22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के लिए गर्भवती महिला की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

महिला के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Oct 04, 2016

dowry case

dowry case

औरंगाबाद। बिहार के सासाराम में एक गर्भवती महिला को उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। महिला के पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना रविवार रात की है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को पीएम के बाद सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, नटवार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अंगद चौधरी पत्नी धनेज देवी को लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसमें ससुराल पक्ष के सभी लोग शामिल थे।

मृतका के पिता संझौली थाना क्षेत्र के सियरूआ निवासी गर्जन चौधरी ने बताया कि मेरी बेटी को इन लोगों ने दहेज के लिए बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। तीन वर्ष पहले भी इन लोगों ने बेटी को बुरी तरह मारा था। इस मामले में थाना में शिकायत दर्ज करायी गई थी।

घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। मृतका के पिता के बयान पर पति अंगद चौधरी ससुर शंकर चौधरी, सास
चुनमुना देवी, भसूर नारद चौधरी व गोतिनी मीरा देवी के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।