28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के खिलाफ झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाईकर्मी

समस्त सफाई कर्मचारियों ने राज्य के सभी जिलों में सरकार की नीतियों के विरोध में झाड़ू प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 18 Jan 2017, 9:27 PM IST

sweeper

sweeper

औरंगाबाद। समस्त सफाई कर्मचारियों ने राज्य के सभी जिलों में सरकार की नीतियों के विरोध में झाड़ू प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। उक्त विरोध प्रदर्शन नगर निगम परिसर में बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित बैठक के बाद किया गया।

संघ के महासचिव श्रवण बोहत ने बताया कि बैठक में सभी कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों तथा रोहतक ईकाई की मांगों को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। नगर निगम में अनुबंध आधार पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सरकार की हिदायतों अनुसार प्रत्येक वर्ष सर्दी व गर्मी की वर्दी, सिलाई तथा जूते देने के आदेश जारी किए गए है। लेकिन नगर निगम प्रशासन में आज तक एक ही वर्ष की वर्दी दी गई है, जिसमें न ही वर्दी की सिलाई और न ही जूते दिए गए हैं।

जिस प्रकार सरकार के नियमानुसार आज तक एक वर्ष की अवधि की वर्दी और लंबित है जिसमें नगर निगम में संघ तथा कर्मचारियों में भारी रोष है। इसलिए कर्मचारियों के झाड़ू प्रदर्शन किया तथा सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम से भिवानी स्टैंड तक अपना रोष प्रदर्शन किया।