31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 लाख से कम में बेस्ट Cars; ये हैं टॉप 7 ऑप्शंस, फीचर्स और माइलेज भी जबरदस्त

अगर आप 7 लाख रुपये के बजट में एक बढ़िया और सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए कई शानदार विकल्प उपलब्ध हैं। इस आर्टिकल में हम टॉप 7 किफायती कारों के बारे में बता रहे हैं, जो सेफ्टी, माइलेज और फीचर्स के मामले में बेहतरीन हैं। जानिए कौन-सी कार आपके लिए सही रहेगी और क्या हैं इनके खास फीचर्स।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 28 Feb 2025, 9:16 AM IST

Top 7 Best Cars Under 7 Lakh

Top 7 Best Cars Under 7 Lakh: अगर आप 7 लाख रुपये से कम के बजट में एक शानदार कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मार्केट में कई बेहतरीन ऑप्शंस मौजूद हैं। ये कारें न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के मामले में भी शानदार हैं। आइए जानते हैं टॉप 5 कारों के बारे में, जो आपके बजट में फिट बैठेंगी।

Maruti Suzuki Dzire | मारुति सुजुकी डिजायर

मारुति सुजुकी डिजायर अपने किफायती दाम, शानदार माइलेज और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। हाल ही में इस कार को Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिससे यह अपनी सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बन गई है। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और 3-पॉइंट सीट बेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

Tata Punch | टाटा पंच

अगर आप एक छोटी लेकिन मजबूत SUV खरीदना चाहते हैं, तो टाटा पंच एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे Global NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है। यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 86PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 6.20 रुपये लाख (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़ें-मारुति सुजुकी ने की e Vitara की क्रैश टेस्टिंग: क्या 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर पाएगी ये इलेक्ट्रिक कार?

Tata Altroz | टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज एक प्रीमियम हैचबैक है, जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 86PS की पावर देता है। इसके अलावा, इसमें डीजल और CNG ऑप्शन भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 6.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS + EBD, रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं।

Tata Tiago | टाटा टियागो

अगर आप एक किफायती और सेफ्टी वाली कार चाहते हैं, तो टाटा टियागो एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ऑप्शंस में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS + EBD, रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Renault Kiger Facelift, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव?

Tata Tigor | टाटा टिगोर

टाटा टिगोर एक सेडान कार है, जिसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 86PS की पावर और 113Nm का टॉर्क देता है। इसमें CNG वेरिएंट का ऑप्शन भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS + EBD, रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट्स मिलते हैं।

Renault Triber | रेनॉ ट्राइबर

अगर आपको 7-सीटर कार चाहिए, तो रेनो ट्राइबर सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है। यह कार 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ऑप्शंस मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख (एक्स-शोरूम) है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS + EBD, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- 1 लाख के बजट में बेस्ट Bikes; दमदार माइलेज और स्मार्ट फीचर्स के साथ टॉप ऑप्शंस

Nissan Magnite | निसान मैग्नाइट

अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश SUV चाहते हैं, तो निसान मैग्नाइट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 6.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS + EBD और हिल स्टार्ट असिस्ट दिए गए हैं।

अगर आप बेहतर सेफ्टी चाहते हैं, तो टाटा पंच और टाटा अल्ट्रोज बेहतरीन ऑप्शंस हैं। अगर बजट और माइलेज मायने रखता है, तो टाटा टियागो और टिगोर सही चॉइस हो सकती हैं। अगर 7-सीटर कार चाहिए, तो रेनो ट्राइबर बेस्ट रहेगी, जबकि SUV लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए निसान मैग्नाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अब यह आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है कि कौन-सी कार आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़ें- नई इलेक्ट्रिक कार ला रही है Toyota, इस दिन हटेगा पर्दा, Volvo C40 Recharge को मिलेगी चुनौती?