
BYD, जो दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियों में से एक है, अब एक और नई इलेक्ट्रिक सेडान BYD e7 लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कार चीन में लॉन्च होगी और इसे खासतौर पर अफोर्डेबल EV सेगमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। हाल ही में BYD ने e7 की कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनसे इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक मिलती है। लेकिन रुकिए…क्या ये कार भारत में लॉन्च होगी? चलिए जानते हैं कार की डिटेल्स और भारत में आने से जुड़ी जानकारी के बारे में।
BYD e7 सेडान का डिजाइन Seal सेडान से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं जो इसे ज्यादा किफायती बनाते हैं।
ट्रेडिशनल डोर हैंडल्स - इसमें Seal सेडान की तरह फ्लश डोर हैंडल्स नहीं हैं, बल्कि पारंपरिक डोर हैंडल दिए गए हैं।
स्टील व्हील्स का ऑप्शन - Seal सेडान में 19-इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स मिलते हैं, लेकिन e7 में स्टील व्हील्स का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे लागत कम होगी।
सनरूफ का विकल्प - इसमें सिंगल-पेन सनरूफ का ऑप्शन मिलेगा, लेकिन बेस मॉडल में सनरूफ नहीं होगी।
रियर कैमरा और IRVM - ये भी ऑप्शनल फीचर्स के रूप में मिलेंगे।
ये सभी बदलाव बताते हैं कि BYD e7 को Seal सेडान की तुलना में कम कीमत में पेश किया जाएगा।
BYD ने चीन के MIIT (Ministry of Industry and Information Technology) में इस कार को रजिस्टर किया है, जिससे इसके डायमेंशन्स का खुलासा हुआ है।
लंबाई - 4,780 mm
चौड़ाई - 1,900 mm
ऊंचाई - 1,515 mm
व्हीलबेस - 2,820 mm
Seal सेडान के मुकाबले यह थोड़ी छोटी है लेकिन काफी हद तक समान है। e7 का फ्रंट लुक Seal सेडान जैसा ही है, लेकिन इसमें स्पोर्टी लाइटिंग एलिमेंट्स नहीं मिलते। बंपर और साइड बॉडी डिजाइन में भी हल्के बदलाव किए गए हैं, जो इसे एक सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान की कैटेगरी में रखता है।
BYD e7 को चाइनीज मार्किट में दो बैटरी वेरिएंट्स पेश किया जाएगा। जिसमें 48 kWh बैटरी पैक - 450 किमी रेंज (CLTC स्टैंडर्ड) और 57.6 kWh बैटरी पैक - 520 किमी रेंज (CLTC स्टैंडर्ड) का विकल्प शामिल हैं। दोनों वेरिएंट्स में 100 kW (136 PS) का सिंगल फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जिससे यह कार 150 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकेगी।
फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन अगर BYD इसे भारत लाती है, तो यह एक किफायती और शानदार इलेक्ट्रिक सेडान साबित हो सकती है।
Published on:
03 Apr 2025 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
