
EV Sales July 2025 (Image: Tata Motors)
EV Sales July 2025: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसका अंदाजा जुलाई 2025 की सेल्स रिपोर्ट देखकर लगाया जा सकता है। जुलाई महीने में इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारों की बिक्री में 91% की शानदार बढ़त दर्ज की गई है। जहां एक तरफ टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की, वहीं एमजी मोटर भी कड़ी टक्कर देती नजर आई है। चलिए जानते हैं जुलाई महीने में भारत की टॉप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।
आजकल लोग पेट्रोल-डीजल के मुकाबले इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ये गाड़ियां न केवल फ्यूल खर्च बचाती हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती हैं। जुलाई 2025 में भारत में लगभग 15,300 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा हैं। इतना ही नहीं जून 2025 की तुलना में भी बिक्री में 10% की बढ़त दर्ज की गई है।
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में टाटा मोटर्स सबसे आगे रही है। कंपनी ने जुलाई में 5,972 यूनिट्स बेचीं, जिससे उसे करीब 40% मार्केट शेयर मिला है। टाटा की नई Harrier EV की पॉपुलर्टी ने कंपनी की बिक्री में चार चांद लगाया है।
JSW MG मोटर ने भी दमदार प्रदर्शन किया और 5,013 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है। MG की नई गाड़ियां जैसे M9 और Cyberster लोगों को काफी पसंद आईं जिससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 33% तक पहुंच गई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी EV मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की है। कंपनी ने जुलाई में 2,789 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं जो पिछले साल की तुलना में 435% ज्यादा हैं। हालांकि जून के मुकाबले इसमें थोड़ी गिरावट आई, फिर भी फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में अब तक कंपनी की कुल हिस्सेदारी 21.6% रही है।
| कंपनी | जुलाई 2025 की बिक्री (यूनिट्स) |
|---|---|
| टाटा मोटर्स | 5,972 |
| MG मोटर | 5,013 |
| महिंद्रा | 2,789 |
| हुंडई | 602 |
| BYD | 453 |
| BMW | 225 |
| मर्सिडीज-बेंज | 85 |
| सिट्रोएन | 41 |
Published on:
04 Aug 2025 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
