
Mahindra BE 6 Pack 3 Launched in India: महिंद्रा ने बड़े भाई Mahindra XEV 9e की तरह ही Mahindra BE 6 Pack 3 टॉप मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये रखी गई है। चलिए खबर में हम इस इलेक्ट्रिक कार डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, इसके बेस वेरिएंट को पहले ही 18.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया गया था। महिंद्रा ने केवल बेस और टॉप वेरिएंट की कीमतों का खुलासा किया है, इसके मिड वेरिएंट के प्राइस का खुलासा होना अभी बाकी है।
Mahindra BE 6 के लुक की बात करें तो यह XEV 9e से छोटी और ज्यादा स्पोर्टी है। इसके हाइलाइट्स में छोटे ओवरहैंग, बड़े पहिये, एलईडी लाइट पैकेज और कनेक्टेड टेल लैंप शामिल हैं। इंटीरियर का ज्यादातर हिस्सा XEV 9e की तरह ही है।
फीचर्स के लिहाज से देखें तो, वायरलेस फोन मिररिंग के साथ डुअल डिजिटल स्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वेंट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, आगे और पीछे दोनों तरफ बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए यूएसबी सी चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधांए शामिल हैं।
पावरट्रेन की बात करें तो, Mahindra BE 6 में 79kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी रेंज 682 किमी है। यह इलेक्ट्रिक कार 284bhp/380Nm का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है। छोटे पैक के तौर पर 59KWh बैटरी का भी ऑप्शन है, जिसकी रेंज 535 किमी है। इसका आउटपुट 230bhp/380Nm का है।
Mahindra BE 6 भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी, मारुति ई विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी जेडएस ईवी जैसी गाड़ियों से होगा। महिंद्रा इसके लिए टेस्ट ड्राइव 7 फरवरी से शुरू करेगी। बुकिंग 11 फरवरी से शुरू होगी, डिलीवरी की बात करें तो मार्च 2025 की शुरुआत से होगी।
Updated on:
9 Jan 2025, 11:03 AM IST
Published on:
8 Jan 2025, 2:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.