XUV700 पहले से ही सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड कारों में से एक है लेकिन इस फेसलिफ्ट में कुछ नए और प्रीमियम फीचर्स जुड़ने की उम्मीद है। इनमें फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, अपग्रेडेड हरमन ऑडियो सिस्टम (Dolby Atmos सपोर्ट के साथ) और डिजिटल की विद NFC तकनीक जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।