Monsoon Driving Tips: मानसून ने देश के कई हिस्सों में अपनी दस्तक दे दी है और अब धीरे-धीरे यह समूचे भारत पर अपनी बारिशों की चादर फैलाने को तैयार है। यह मौसम यह एक तरफ ठंडी हवाओं और भीगते रास्तों के बीच सफर को रोमांचक बना देता है वहीं दूसरी ओर फिसलन भरी सड़कों, जलभराव और कम विजिबिलिटी जैसे हालातों में ड्राइविंग एक चुनौती बन जाती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ खास सावधानियों को अपनाएं। इस लेख में हम आपको 5 आसान लेकिन बेहद जरूरी मानसून ड्राइविंग टिप्स के बारे में बताएंगे जो न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे बल्कि सफर को भी बेफिक्र और आरामदायक बनाएंगे।