22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya News: बेड पर सो रही MBBS छात्रा को सांप ने डसा; ICU में लड़ रही जिंदगी की जंग, छात्रों में भारी आक्रोश

Snake Bite Case: अयोध्या में मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सो रही जयपुर की रहने वाली MBBS छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जानिए पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Ayodhya News, Rajarshi Dashrath Medical College, MBBS Student Snake Bite, Ayodhya Girls Hostel, UP News, Medical College Ayodhya, MBBS Student Snake Bite Khushi Jain, अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, यूपी न्युज

अयोध्या राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज (फोटो- पत्रिका)

Ayodhya Rajarshi Dashrath Medical College: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से एक बेहद गंभीर और डराने वाला मामला सामने आया है। यहां गंजा परिसर स्थित हॉस्टल में MBBS 2022 बैच की छात्रा खुशी जैन को रात में सोते समय सांप ने डस लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत गंभीर है और वह फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। इस घटना के बाद से पूरे हॉस्टल में दहशत का माहौल है और कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रात में सोते समय कमरे में घुसा सांप

जानकारी के अनुसार, जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली खुशी जैन अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में MBBS फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह कॉलेज के गांजा शैक्षिक परिसर में प्राचार्य आवास के पास स्थित गर्ल्स हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर रहती है। बुधवार तड़के करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच वह अपने कमरे में बेड पर सो रही थी। तभी अचानक एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और उसने छात्रा को डस लिया।

वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी की जंग

सांप के डसने के बाद जब छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन में दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने छात्रा की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की स्थिति अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हॉस्टल की वार्डन डॉ अंजुमन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि फिलहाल डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में छात्रा का उपचार किया जा रहा है।

पहले भी कई बार परिसर में दिख चुके हैं सांप

छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि हॉस्टल परिसर में पहले भी कई बार सांप देखे गए थे। इस बात की जानकारी प्रशासन को कई बार दी गई थी लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। छात्रों का आरोप है कि अगर समय रहते पर्याप्त सुरक्षा और रोकथाम के उपाय किए गए होते तो आज यह गंभीर घटना नहीं होती। घटना के बाद सभी छात्र छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हॉस्टल की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा

इस गंभीर घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी और गुस्सा देखने को मिल रहा है। गुस्साए छात्रों का कहना है कि हॉस्टल परिसर में लंबे समय से कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं जिन पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों के मुताबिक परिसर में स्ट्रीट लाइट अक्सर बंद रहती है, जल-निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है और साफ सफाई का बहुत बुरा हाल है। इसके अलावा खराब शौचालय और पानी की समस्या भी लगातार बनी हुई है। इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।